UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand SIR Voter List: उत्तराखण्ड में कटे हजारों मतदाताओं के नाम चिंतित कांग्रेस उतरी मैदान में
1 min read
Uttarakhand SIR Voter List : उत्तराखंड में कटे हजारों मतदाताओं के नाम, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश
Uttarakhand SIR Voter List: thousands of voters names being deleted sitarganj Uttarakhand Congress news today uttarakhand Breaking News : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है, जहां पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान करीब ₹23,000 मतदाताओं के नाम कटने का मामला सामने आया है। इसी को लेकर कांग्रेस ने गहन पुनरीक्षण SIR अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली 19 वर्षीय पालिटेक्निक छात्र 5 दिन से लापता परिजन परेशान
बता दें बीते गुरुवार को उधम सिंह नगर जिले के किच्छा हाईवे स्थित निजी कॉलेज में आयोजित बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं SIR प्रभारी डॉक्टर गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची सत्यापन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि सितारगंज विधानसभा में 2 अप्रैल 2026 तक करीब 82.89 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है।
15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी (udham singh nagar news today)
दरअसल पहले यहां पर करीब 1.33 लाख मतदाता दर्ज थे, लेकिन पुनरीक्षण के बाद अब यह संख्या घटकर 1.10 लाख रह गई है। इसमें करीब 23,000 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है ,कि जिन लोगों के नाम कट गए हैं उन्हें दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूक किया जाए। SIR अभियान 29 मई से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा व 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
यह भी पढ़े :Nepali in uttarakhand land sale: उत्तराखण्ड में जमीन खरीद रहे नेपाली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
दोबारा जुड़वाए जायेंगे मतदाता सूची मे नाम
बताते चले सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 136 बूथ है, जहाँ प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित किए गए हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए हैं उन्हें दोबारा नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 भरना होगा ,जबकि पहले से दर्ज जानकारी में संशोधन या बदलाव के लिए फार्म 8 का उपयोग किया जाएगा।
