Connect with us
Uttarakhand breaking news Uttarkashi naugaon Sugandara devi Dies After Snake Bite While Working in Tomato Field
Image : social media ( Uttarkashi Breaking News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: उत्तरकाशी में सर्पदंश से महिला की मौत, 6 महीने पहले हुआ था पति का निधन

UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi

Uttarakhand news: उत्तरकाशी में सर्पदंश से महिला की मौत, 6 महीने पहले हुआ था पति का निधन

1 min read

Uttarakhand breaking news Uttarkashi naugaon Sugandara devi Dies After Snake Bite While Working in Tomato Field : टमाटर के खेत में निराई करने गई महिला को सांप ने डँसा चली गई ज़िंदगी, परिजनों में मचा कोहराम, 6 महीने पहले हुआ था पति का निधन

Uttarakhand breaking news Uttarkashi naugaon Sugandara devi Dies After Snake Bite While Working in Tomato Field : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर जहरीले सांप के काटने से एक महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताते चलें गर्मियों व बरसात के मौसम में अक्सर सर्पदंश की घटनाएं तेजी से देखने को मिलती हैं ,जिसके कारण अभी तक कई सारे लोग जान अपनी जान गंवा बैठे हैं।

यह भी पढ़े :Pauri Garhwal guldar attack today: पौड़ी जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड स्थित बलाडी गांव निवासी 58 वर्षीय सुगंधरा देवी बीते शनिवार को टमाटर के खेत में गई थी। इस दौरान वह खेत में निराई गुड़ाई करने लगी तभी उनके हाथ पर जहरीले सांप ने डस लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़े :Chamoli news: चमोली में बारिश का कहर, नारायणबगड़ बाजार में घुसा मलबा, कई वाहन दबे

6 महीने पहले पति की हुई मौत अब महिला ने तोड़ा दम ( uttarkashi news today) snake bite news 

बताते चले सुगंधरा देवी अपने पीछे दो बेटे दो बेटियों समेत चार बच्चों का परिवार छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गई है।बताया जा रहा है मृतका के दो बेटे और एक बेटी का विवाह हो चुका है जबकि एक बेटी अविवाहित है। मृतका के पति भरत सिंह का करीब 6 महीने पहले हृदय गति रुकने से निधन हो गया था जो होमगार्ड में कार्यरत थे।भरत सिंह की मौत के बाद परिवार जैसे तैसे खुद को संभल रहा था ,लेकिन अब सुगंधरा देवी की मौत के बाद उन पर दूसरा बड़ा संकट उत्पन्न हो गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top