Connect with us
Uttarakhand: Poet Kumar Vishwas Visits Kainchi Dham with Wife, Seeks Blessings of Neem Karoli Baba
Image : social media (Kumar Vishwas kainchi dham)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पत्नी संग किए कैंची धाम के दर्शन बाबा का लिया आशीर्वाद

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने पत्नी संग किए कैंची धाम के दर्शन बाबा का लिया आशीर्वाद

1 min read

Kumar Vishwas kainchi dham : कैंची धाम पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास, पत्नी संग बाबा नीब करौरी के किए दर्शन…

Uttarakhand: Poet Kumar Vishwas Visits Kainchi Dham with Wife, Seeks Blessings of Neem Karoli Baba: भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी कवियों व गीतकारों समेत वक्ताओं में से एक मानें जाने वाले प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास नैनीताल जिले के सुप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा नीम करौरी के दर्शन कर मत्था टेका तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। कुमार विश्वास को देखते ही उनके चाहने वालों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: पिथौरागढ़ गंगोलीहाट में घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर जिला अस्पताल रेफर

बता दें नैनीताल जिले के अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में भारत समेत विश्व के कई सारे चर्चित चेहरों का आना-जाना लगा रहता हैं। इसी बीच भारत के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास बाबा नीम करौरी आश्रम पहुँचे ,जहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बताते चलें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास काफी लंबे समय से कैंची धाम पहुंचने की योजना बना रहे थे, जिन्होंने बीते शनिवार को अपनी यह इच्छा पूरी की। बताते चलें कुमार विश्वास अपनी पत्नी मंजू शर्मा के साथ कैंची धाम पहुंचे थे जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

यह भी पढ़े: Kainchi dham highcourt news: कैंची धाम में करोड़ों का चढ़ावा डकार गए ट्रस्टी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के साथ प्रशंसकों ने जमकर ली तस्वीरें ( nainital news today kumar vishwas )

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने कैंची धाम पहुंचकर अपने परिवार समेत पूरे प्रदेश की सुख शांति समृद्धि की विशेष पूजा अर्चना की। मन्दिर ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने प्रसिद्ध कवि का स्वागत किया तथा बाबा की लीलाओं की जानकारी सांझा की। इस दौरान उन्होंने बाबा से जुड़ी पुस्तक भेंट की। कुमार विश्वास को देखते ही उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई जिन्होंने उनके साथ जमकर फोटो व सेल्फी ली।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top