UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand snowfall avalanche alert: उत्तराखण्ड 5 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी
1 min read
Uttarakhand snowfall avalanche alert: प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
Uttarakhand snowfall avalanche alert 2026 by IMD weather department breaking news today: उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में लंबे समय के बाद बारिश व बर्फबारी देखने को मिली। इसी बीच रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने उच्च हिमालीय क्षेत्रों में बर्फबारी हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की है, जिसके कारण विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand school holiday snowfall: बारिश बर्फबारी के चलते 12 जिलों में शनिवार को स्कूल बंद
बता दें प्रदेश में डीजीआरई (डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट) चंडीगढ़ ने अंदेशा जताते हुए कहा कि शुक्रवार शाम 5:00 बजे से शनिवार शाम 5:00 बजे तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी ,चमोली ,रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ को डेंजर लेविल 3 और बागेश्वर को लेविल दो श्रेणी में रखा गया है। यानी इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन एवलॉन्च की घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई है। आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन पुलिस sdrf स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के कुछ जिलों में एवलांच का खतरा ( Uttarakhand Avalanche news update)
इसके अलावा सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय नागरिकों पर्यटकों ,तीर्थयात्रियों को पर्वतीय मार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने कि बात कही है। अलर्ट के मुताबिक मुख्य रूप से यह खतरा 2800 मीटर से ऊपर के इलाकों में बताया गया है।
बचाव के तरीके
०पुराने एवलांच और ढलानों वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें
०हिमस्खलन प्रभावित रह चुके इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें, यहां पर रुकने या शिविर लगाने से बचें
०मोबाइल फोन, पॉवर बैंक, टार्च, प्राथमिक उपचार किट, दवाइयां अपने पास रखें ।
०जिला प्रशासन के जारी किसी भी एडवाइजरी, अलर्ट व प्रतिबंधों का पालन करें।
०बर्फबारी अथवा हिमस्खलन की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी एवं बर्फीले क्षेत्रों में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
०अत्यधिक बर्फबारी वाले क्षेत्र में ठहरे हैं तो एक-दो दिन के लिए निचले एवं अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित हो जाएं।
