Highlights UTTARAKHAND NEWS
Uttarakhand school holiday snowfall: बारिश बर्फबारी के चलते 12 जिलों में शनिवार को स्कूल बंद
1 min read
Uttarakhand school holiday snowfall today: closed tomorrow 24 jan in Pithoragarh tehri garhwal udham Singh Nagar champawat nainital chamoli pauri Garhwal Uttarkashi Rudraprayag dehradun Bageshwar almora district: बारिश बर्फबारी से सरोबार हुई उत्तराखण्ड की वादियां, छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, चम्पावत, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी जिलों में अवकाश घोषित, शनिवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र
Uttarakhand school holiday snowfall today: closed tomorrow 24 jan in Pithoragarh tehri garhwal nainital Bageshwar udham Singh Nagar champawat Rudraprayag almora pauri Garhwal chamoli dehradun Uttarkashi district: उत्तराखण्ड में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही जहां प्रदेश के कुछेक जिलों में बारिश बर्फबारी देखने को मिली थी वहीं शाम होते होते समूचा उत्तराखण्ड बसंत की इस बर्फीली फुहार से सरोबार नजर आया है। जिससे जहां लोगों ने राहत की सांस ली है वहीं जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी खबर शनिवार 24 जनवरी को अवकाश के संबंध में सामने आ रही है।
जी हां.. अभी तक राज्य के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चम्पावत , पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, चमोली, अल्मोड़ा, देहरादून , रूद्रप्रयाग , बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल जिलों में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार 24 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा यह फैसला लगातार हो रही बारिश बर्फबारी एवं मौसम विभाग द्वारा आगामी शनिवार 24 जनवरी को भारी बारिश बर्फबारी जारी रहने के अलर्ट को देखते हुए लिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सहित समूचे उत्तर भारत में गुरुवार रात से ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 23 एवं 24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का आरेंज अलर्ट जारी किया है।







Uttarakhand school holiday snowfall today: closed tomorrow 24 jan in Pithoragarh Uttarkashi tehri garhwal district:
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।


