UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand solar news: उत्तराखण्ड में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब ₹2
1 min read
Uttarakhand solar news: छत पर सोलर लगाने वालों को लगा झटका, सरप्लस बिजली अब ₹2
Uttarakhand solar news: surplus electricity now costs ₹2 breaking update today live update: घरों की छतो पर लगने वाले सोलर रूफटॉप वाले उपभोक्ताओं के लिए एक झटके की खबर सामने आ रही है, कि सरप्लस बिजली अब यूपीसीएल ₹2 प्रति यूनिट के हिसाब से खरीदेगा। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई नियम नहीं था लेकिन अब नियामक आयोग के आदेश के क्रम में यूपीसीएल ने नई दरे लागू कर दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand electricity bill unit rate: उत्तराखंड में महंगी हुई बिजली, UPCL ने बढ़ाए दाम
बता दें यूपीसीएल नेट मीटरिंग के तहत ग्रिड को दी जाने वाली अतिरिक्त बिजली की दरों में बदलाव किया है। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट की ओर से आदेश जारी कर बताया गया कि यह नई दर ₹2 प्रति यूनिट उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के 20 अगस्त 2025 के आदेश के क्रम में लागू की गई है। आयोग ने वित्त वर्ष 2025 26 और उसके बाद स्थापित होने वाले सोलर पीवी प्लांट्स के लिए बेंचमार्क कैपिटल कॉस्ट की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया था। इसकी नई दर 20 अगस्त 2025 से प्रभावी मानी जाएंगी। उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी की राशि चाहे जो भी हो लेकिन सरप्लस बिजली की खरीद दर ₹2 प्रति यूनिट ही रहेगी। यह नियम उन सभी सोलर प्लांट्स पर लागू होगा जो नेट में मीटरिंग व्यवस्था के तहत ग्रिड से जुड़े है। यानी सीधे तौर पर समझे कि अगर आपके घर की बिजली खपत 200 यूनिट प्रतिमाह है और सोलर रूफटॉप से उत्पादन 300 यूनिट का हुआ है तो 100 यूनिट बिजली यूपीसीएल के ग्रिड में जाएगी।
अधिशासी अभियंताओं को दिए गए निर्देश
यूपीसीएल ₹2 प्रति यूनिट के हिसाब से सरप्लस बिजली के दाम देगा। यूपीसीएल मुख्यालय ने प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वह अपने संबंधित क्षेत्र में बिजली पैदा करने वाले उपभोक्ता की सरप्लस बिजली की बिलिंग इसी नई दर के आधार पर सुनिश्चित करें।
जानें प्रदेश मे लगे है कितने रूफटॉप
बताते चले प्रदेश मे पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक 70,183 सोलर रूफटॉप लगे हैं जिसके लिए अब तक 1,08,896 आवेदन आ चुके है। इनमें से 1,08,779 उपभोक्ताओं की टेक्निकल फिजिबिलिटी रिपोर्ट एप्रूव हो चुकी है जबकि 117 टीएफआर को लोड सुधार के लिए उपभोक्ताओं को लौटाया गया है। 253.88 मेगावाट क्षमता के 70,183 प्लांट लग चुके हैं वहीं 66,801 का इंस्पेक्शन एप्रूव हो चुका है।
