UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher incriment news: शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी जोड़ी जाएंगी तदर्थ सेवाएं
1 min read
Uttarakhand teacher incriment news: शिक्षकों को तदर्थ सेवाएं जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान का मिलेगा लाभ, शासन ने जारी किए आदेश
Uttarakhand teacher incriment news: salaries will be increase ad hoc services be added GO released: उत्तराखंड के शिक्षकों को तदर्थ सेवाओं को जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दाखिल विशेष अनुज्ञा याचिका एसएलपी खारिज होने के बाद शासन ने इस संबंध पर आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher transfer: हाईकोर्ट का फैसला अब सुगम दुर्गम के आधार पर नहीं होगा ट्रांसफर
आपको जानकारी देते चले उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में वर्ष 2006 में सहायक अध्यापक एलटी और प्रवक्ता के पद पर शिक्षकों की तदर्थ नियुक्तियां हुई थी। वर्ष 2013 में इन शिक्षकों को नियमित करते हुए वर्ष 2016 में इनका चयन वेतनमान स्वीकृत किया गया लेकिन 2018 में शासन ने आदेश जारी किया कि तदर्थ की सेवाएं किसी भी वितीय लाभ के लिए नहीं जोड़ी जाएंगी।
शिक्षकों को चयन का मिलेगा लाभ
वर्ष 2020 में शिक्षक इसके खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे जहां पर उन्होंने कहा कि कोई भी आदेश बैक डेट से नहीं होता। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला दिया था। लेकिन विभाग पहले हाईकोर्ट की डबल बेंच और फिर सुप्रीम कोर्ट में चला गया राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की गई थी। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद शासन ने अब शिक्षकों की तदर्थ सेवाओं को जोड़कर चयन प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने का आदेश दिया है।
शिक्षकों को लंबे समय के बाद चयन प्रोन्नत वेतनमान का लाभ
बताते चलें चयन और प्रोन्नत वेतनमान इस प्रतिबंध के साथ देने की अनुमति दी गई है कि अन्य विभागों के मामले में इसे ना देखा जाए। शिक्षकों को लंबे समय के बाद चयन प्रोन्नत वेतनमान का लाभ मिला है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
