UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher news: 22 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को मिलेगा एसीपी का लाभ
1 min read
Uttarakhand teacher news: 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को अब मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान (एसीपी) का लाभ
Uttarakhand teacher news: Teachers who complete 22 years of service will get benefit of promoted pay scale ACP latest update today: उत्तराखंड के शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है, कि अब 22 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बताते चले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में पहल करते हुए स्पष्ट किया है की अंतिम निर्णय से पहले केंद्र सरकार और अन्य राज्यों मे लागू व्यवस्था का अध्ययन भी किया जाएगा, ताकि नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher news: सरकारी शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी से पहले पूरा करना होगा 30% सिलेबस
बता दें बीते मंगलवार को राज्य के निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉक्टर मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियो के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव वित्त आरके सुधांशु के साथ वार्ता में कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय किया गया कि जिन शिक्षकों को 20 या 21 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति मिल चुकी है उन्हें भी एसीपी का लाभ दिया जाएगा।
बैठक में शिक्षको से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी हुआ विचार (Uttarakhand teacher news today)
बैठक में शिक्षको से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगों पर भी विचार हुआ जिसमें शिक्षकों को एक कैलेंडर वर्ष में अपने गृह जनपद आने जाने के लिए यात्रा अवकाश प्रदान करने का प्रस्ताव शासन को भेजने पर सहमति बनी। इसके अलावा निदेशक ने शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामलों पर भी स्थिति स्पष्ट की उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में उच्च न्यायालय में लंबित वादों के चलते पदोन्नति प्रक्रिया लंबित है लेकिन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही सभी स्तर पर पदोन्नति का रास्ता साफ होगा। बताया जा रहा है की प्रवक्ता एलटी और बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति में वरिष्ठता विवाद का समाधान विभागीय स्तर पर नहीं हो सका है जिसके कारण कई शिक्षकों को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी है।
