Connect with us
Uttarakhand teacher news: have to complete 30% of syllabus before summer vacation govt school new order issued breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand teacher news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand teacher news: सरकारी शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी से पहले पूरा करना होगा 30% सिलेबस

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand teacher news: सरकारी शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी से पहले पूरा करना होगा 30% सिलेबस

1 min read

Uttarakhand teacher news  : सरकारी स्कूलों के टीचरों के लिए नया आदेश, गर्मी की छुट्टियों से पहले 30% सिलेबस करना होगा पूरा

Uttarakhand teacher news: have to complete 30% of syllabus before summer vacation govt school new order issued breaking news today  : उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर शिक्षा विभाग की ओर से सामने आ रही है, कि उन्हें नए सत्र में पाठ्यक्रम का प्रबंधन ज्यादा दुरुस्त करना होगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें नई योजना के साथ 1अप्रैल से सत्र शुरू होते ही काम मे जुटना पड़ेगा ताकि गर्मी की छुट्टियों से पहले 30% सिलेबस पूरा हो सके।

यह भी पढ़े :Uttarakhand school books news: सरकारी स्कूल के बच्चों को इसी माह मिलेंगी मुफ्त किताबें

बता दें उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR जनगणना के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी में ड्यूटी की संभावना को देखते हुए सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है कि, वह नई योजना के साथ एक अप्रैल से सत्र शुरू होते ही गर्मी की छुट्टियों से पहले 30% पाठ्यक्रम पूरा करा ले। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को मौखिक निर्देश दिए हैं। बताते चले स्कूलों में प्रतिवर्ष न्यूनतम 222 दिन पढ़ाई का प्रविधान है, जबकि शिक्षकों की शिक्षण कार्य के अलावा अन्य गतिविधियों में भी ड्यूटी लगाई जाती है। यह वर्ष अधिक व्यवस्तताओ वाला है जिसमें SIR को लेकर कवायद शुरू हो चुकी है और अप्रैल से प्रक्रिया प्रस्तावित है। जनगणना का कार्य भी प्रारंभ होने वाला है इसी के साथ अगले वर्ष होने वाले चुनाव की तैयारी भी होनी है ,जिसमें सभी कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगने की प्रबल संभावनाएं हैं। ऐसे में 150 दिन से भी कम शिक्षण दिवस मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कोर्स को इसी हिसाब से पूरा कराने को कहा है।

शिक्षकों के लिए पाठ्यक्रम प्रबंधन होगा चुनौती

परिस्थितियों को देखते हुए अधिकारियों ने शिक्षकों से पाठ्यक्रम का प्रबंध दुरस्त करने को कहा है, लेकिन तमाम प्रशिक्षण और स्कूल से जुड़े अन्य कामों की उलझन में कोर्स मैनेज करना चुनौती साबित होने वाला है। ऐसे में अधिकारियों को इस विषय में ध्यान देना होगा कि शिक्षकों को दूसरे कामों में उलझाने के बजाय उन्हें पढ़ाने मे फोकस करने दिया जाए।

स्कूलों मे मिलने लगी है किताबें

बताते चले पिछले वर्षों तक सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली निशुल्क किताबें जुलाई में सप्लाई होती थी जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी लेकिन इस बार नए सत्र शुरू होने से पहले ही किताबें आने लगी है। राजपुरा स्थित जिला वितरण केंद्र में कक्षा एक और दो की किताबें पहुंच गई हैं पहली में सारंगी और मृदंग की 2500-2500 और आनंदमय गणित की 2400 पुस्तकें पहुंची हैं। कक्षा दो के लिए सारंगी और मृदंग की 1700-1700 और आनंदमय गणित की 1600 किताबें सप्लाई की गई हैं ऐसे में बच्चों को समय पर किताबें मिल जाएंगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top