UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand teacher news today: निदेशक मारपीट कांड शिक्षकों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार
1 min read
Uttarakhand teacher news today: Teachers start strike over primary school director assault case dehradun: देहरादून: शिक्षा निदेशक से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों का मोर्चा, निदेशालय में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Uttarakhand teacher news today: Teachers start strike over primary school director assault case dehradun: देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई कथित मारपीट के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। सोमवार से शिक्षा निदेशालय में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया, जिससे विभाग का नियमित प्रशासनिक कामकाज लगभग ठप हो गया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में भी शिक्षक दो दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कुल मिलाकर जहां शिक्षक संगठनों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है वहीं इस घटनाक्रम ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में नया तनाव पैदा कर दिया है।
आंदोलन तेज, लेकिन बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं
कर्मचारी संगठनों ने साफ किया है कि उनका विरोध प्रशासनिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। हालांकि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अगले एक सप्ताह तक बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े शिक्षकों और ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को फिलहाल आंदोलन से अलग रखा गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर सीधा असर न पड़े। परंतु एक हफ्ते तक शासन प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्रवाई ना होने, आरोपी विधायक की गिरफ्तारी ना होने पर वे बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार जैसा अप्रिय निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात, सुरक्षा और गिरफ्तारी मुख्य मांग
मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी संगठनों की कोर कमेटी ने सोमवार सुबह मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन कर्मचारी संगठन अब लिखित और ठोस फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
शासन स्तर पर हलचल, वार्ता की कोशिश
आंदोलन के बढ़ते असर को देखते हुए शासन ने भी सक्रियता दिखाई है। मुख्य सचिव ने कर्मचारी संगठनों को वार्ता के लिए बुलाया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था और आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यही बैठक आंदोलन की दिशा तय कर सकती है।
25 फरवरी से बड़े आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो 25 फरवरी से राज्यभर के विभिन्न विभागों के कर्मचारी संयुक्त रूप से कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस तरह की घटनाएं पूरे प्रशासनिक तंत्र के लिए चिंता का विषय हैं और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।
गिरफ्तारी पर भी असंतोष
पुलिस द्वारा मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, लेकिन कर्मचारी संगठनों का कहना है कि घटना के मुख्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि पूरी घटना नेतृत्व स्तर पर हुई, इसलिए जांच निष्पक्ष और व्यापक होनी जरूरी है।
विवाद की पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार विवाद एक सरकारी विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर शुरू हुआ था। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शनिवार को निदेशालय पहुंचे थे, जहां बहस बढ़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई। अब यह मामला प्रशासन, राजनीति और शिक्षा व्यवस्था के बीच टकराव का रूप ले चुका है।
यह भी पढ़ें- Dehradun breaking news live: शिक्षा निदेशक मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
