Connect with us
tehri garhwal news angrej Singh of balganga tehsil attack by brother mother uttarakhand latest update today
Image : social media (Tehri Garhwal news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Tehri Garhwal news: टिहरी में रिश्ते शर्मशार, सगे भाई ने युवक के काट दिए हाथ, मां ने भी दिया साथ

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Tehri Garhwal news: टिहरी में रिश्ते शर्मशार, सगे भाई ने युवक के काट दिए हाथ, मां ने भी दिया साथ

1 min read

Tehri Garhwal news: पत्नी और मां के साथ मिलकर सगे बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, काट दिये दोनो हाथ, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

tehri garhwal news angrej Singh of balganga tehsil attack by brother mother uttarakhand latest update today: देवभूमि उत्तराखंड लगातार अपराधों की भूमि बनता जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश की छवि तो लगातार धूमिल हो ही रही है। लेकिन इसके साथ ही यहां पर अपने परिवार के लोग ही अपनों की जान के दुश्मन बन बैठे हैं। ऐसा ही कुछ दिल दहला देने वाला मामला टिहरी जिले से सामने आ रहा है, जहां पर एक युवक के घर वालों ने उसके दोनों हाथ कटवा दिए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वही दूसरी ओर अब अच्छा खासा युवक विकलांग हो गया है।

यह भी पढ़े :Birju Mayal News: बिरजू मयाल के साथ मारपीट या फिर सड़क हादसा????

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के बालगंगा तहसील के बासर पट्टी के लस्यारलगांव का निवासी 25 वर्षीय अंग्रेज सिंह पुत्र स्व गजे सिंह बिष्ट और उसका बड़ा भाई पूरब सिंह मुंबई में काम करते हैं। जबकि उनकी मां जेठी देवी और पूरब सिंह की पत्नी अंजलि घर पर रहती है। पूरब 2 महीने पहले घर आया था जिसकी अपनी पत्नी अंजलि से अनबन चल रही थी, जिसे लेकर मां बेटी और बहू मे विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने अंग्रेज को फोन कर घर बुलाया। बीते 20 दिसंबर की रात जैसे ही अंग्रेज घर पहुंचा तो परिवार के बीच फिर से विवाद बढ़ गया और पूरब तथा उसकी पत्नी अंजलि ने अंग्रेज सिंह पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से वार किया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अंग्रेज के दोनों हाथों पर चाकू से प्रहार कर हाथ की हड्डिया तक बाहर निकाल दी जबकि गले पर भी वार किया जिससे अंग्रेज की हालत पूरी तरह बिगड़ गई।

बड़े भाई ने छोटे भाई के हाथ कटवाने के लिए डॉक्टर को दिए ₹12000 ( tehri garhwal news today)

बीते शनिवार की दोपहर तक अंग्रेज दर्द से तड़पता रहा जिसके बाद में पूरब सिंह खुद उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से डॉक्टर ने अंग्रेज को ऋषिकेश भेजा। अंग्रेज की दशा को देखकर डॉक्टर दंग रह गए जिन्होंने अधिक चोट और संक्रमण के चलते दोनों हाथ काटकर उसकी जिंदगी बचाई। हालांकि इस मामले पर अंग्रेज ने आरोप लगाया कि उन्होंने डॉक्टर से दोनों हाथ काटने को मना किया लेकिन फिर भी उन्होंने जबरन उसके हाथ काटे जिसके लिए अंग्रेज के बड़े भाई पूरब ने डॉक्टर को ₹12,000 दिए थे।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ( tehri garhwal news)

अंग्रेज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जाँच पड़ताल मे जुटी हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top