Connect with us
Uttarakhand train fare delhi dehradun kathgodam train ticket price increase latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand train fare)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand train fare: 26 से बढ़ेगा रेलवे का किराया, दिल्ली देहरादून काठगोदाम का सफर महंगा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand train fare: 26 से बढ़ेगा रेलवे का किराया, दिल्ली देहरादून काठगोदाम का सफर महंगा

1 min read

Uttarakhand train fare: 26 दिसंबर से बढ़ने वाला है रेलवे का किराया, दिल्ली से देहरादून वाली ट्रेन के किराए में ₹6 की बढ़ोतरी..

Uttarakhand train fare delhi dehradun kathgodam train ticket price increase latest news today: रेलवे प्रशासन की ओर से रेलवे यात्रियों के लिए एक झटके की खबर सामने आ रही है, कि आगामी 26 दिसंबर से रेल के किराए में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। दरअसल प्रति किलोमीटर किराए के हिसाब से जो नई दरें तय की गई है उसके अनुसार राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर ₹6 तक महंगा होने वाला है जबकि सबसे ज्यादा किराया लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ेगा।

यह भी पढ़े :Train ticket mobile railway: रेलवे ने बदले नियम मोबाइल में टिकट दिखाने से नहीं कर पाएंगे ट्रेन में सफर

Uttarakhand train ticket price: आपको जानकारी देते चले आगामी 26 दिसंबर से देहरादून से हावड़ा पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेन में किराया ₹32 तक बढ़ेगा जबकि देहरादून से दिल्ली या दिल्ली से देहरादून आने जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का किराया भी बढ़ेगा। बताते चलें देहरादून से रोजाना 17 ट्रेन आवागमन करती है जिसमें 10 हज़ार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। हालांकि देहरादून रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि किराए को लेकर अभी कोई आदेश नहीं मिला है लेकिन किराया उच्च स्तर से ही अपडेट किया जाता है।

हावड़ा का किराया होगा सबसे ज्यादा महंगा ( Uttarakhand train update)

देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस सबसे लंबी दूरी की ट्रेन मानी जाती है जो 1587 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास का किराया 4355 रुपये है जो 4387 होने वाला है। इसके अलावा स्लीपर श्रेणी में इसका किराया 690 रुपये से बढ़कर 722 रुपये तय हो जाएगा।

० वही देहरादून अमृतसर के बीच लाहौरी एक्सप्रेस चलती है जिसमें ट्रेन के एसी श्रेणी का किराया 870 रुपए है जो 881 रुपए हो जाएगा। जबकि स्लीपर श्रेणी में किराया 320 रुपए से बढ़कर 331 रुपए तक हो जाएगा। यानी इसमें कुल ₹11 तक की बढ़ोतरी होगी।

० इसके अलावा देहरादून कुमाऊं के बीच दो ट्रेनें चलती हैं जिसमें नैनी दून जनशताब्दी और दूसरी काठगोदाम एक्सप्रेस है, रेल मार्ग से कुमाऊं की दूरी 336 किलोमीटर है। इन ट्रेनों में किराया 7 रुपए तक बढ़ाने वाला है जिसके तहत जनशताब्दी का एसी चेयरकार का किराया 575 रुपये है जो 582 तक हो जाएगा।

₹11 बढ़ेगा लखनऊ का किराया

देहरादून से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेनों का किराया ₹11 तक बढ़ जाएगा। देहरादून से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार मे 1490 किराया है जो 1501 रुपए हो जाएगा। इसी तरह से एग्जीक्यूटिव चेयरकार मे 2725 बढ़कर 2736 हो जाएगा जिन ट्रेनों में नॉन एसएसी श्रेणी के कोच है उनमें प्रति यात्री किराया ₹11 तक बढ़ जाएगा।

० इसके अलावा देहरादून से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 905 रुपए है जो बढ़कर 911 रुपए हो जाएगा। इसी तरह से एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 1700 रुपए से बढ़कर 1706 रुपए हो जाएगा। शताब्दी में एसी चेयरकार का किराया 1065 से बढ़कर 1071 और एग्जीक्यूटिव 1620 रुपए से बढ़कर 1626 रुपये हो जाएगा। वही दिल्ली की जिन ट्रेनों में नॉनस्टॉप एसी कोच है उनका किराया 225 रुपए प्रति सीटर है जो बढ़कर 231 रुपए तक हो जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top