Connect with us
Uttarakhand UPNL news today: 11,000 employees will get the benefit of equal pay, draft ready GO Released soon
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand UPNL news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand UPNL news today: 11 हजार उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ ड्राफ्ट तैयार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand UPNL news today: 11 हजार उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ ड्राफ्ट तैयार

1 min read

Uttarakhand UPNL news today  : 11 हजार उपनल कर्मियों को मिलेगा समान वेतन का लाभ.. 

Uttarakhand UPNL news today: 11,000 employees will get the benefit of equal pay, draft ready GO Released soon : उत्तराखंड मे समान कार्य समान वेतन की सुविधा के दायरे में प्रदेश मे मौजूद उपनल के 11 हज़ार 97 कर्मचारी आ रहे है। यह वह कर्मचारी है जो 25 नवंबर 2025 तक 10 साल की नियमित सेवा पूरी कर चुके हैं। इन्हीं कर्मचारियों को समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL: उपनल कर्मचारियों को समान वेतन का तोहफा जल्द 15 को आ सकता है फैसला

बता दें राज्य में इस साल 15 जनवरी को कैबिनेट ने उपनल कर्मचारी को समान वेतन की सुविधा देने का निर्णय लिया जिसका जीओ जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार सैनिक कल्याण विभाग ने जीओ का ड्राफ्ट तैयार कर वेट करने के लिए भेजा है। वित्त के स्तर पर उसका अध्ययन किया जा रहा है। जीओ जारी होने के बाद दो महीने के भीतर संबंधित विभाग को अपने विभाग की पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों के साथ नया अनुबंध करना होगा। इसके बाद उसे नए मानक के अनुसार समान वेतन मिलने लगेगा।

10 साल की सेवा पूरी कर चुके लोगो को मिलेगा समान वेतन का लाभ ( Uttarakhand news today) 

सूत्रों की माने तो पद के सापेक्ष भर्ती हुए लोगों को तो लाभ मिलेगा ही लेकिन जिन लोगों को बिना पद के ही सेवा देते हुए 10 साल से अधिक वक्त हो चुका है उन्हें भी समान वेतन के दायरे में रखा जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि उनके पद के सृजन के लिए अलग से निर्णय लिया जाएगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top