Connect with us
Uttarakhand Uttarkashi news today: 23 years old Anmol uban died due to fell into ditch from hills
सांकेतिक फोटो Uttarkashi news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarkashi news today: उत्तरकाशी होली के दिन पहाड़ी से गिरा 23 वर्षीय युवक चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी

Uttarkashi news today: उत्तरकाशी होली के दिन पहाड़ी से गिरा 23 वर्षीय युवक चली गई जिंदगी

1 min read

Uttarakhand Uttarkashi news today: 23 years old Anmol uban died due to fell into ditch from hills: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत, मातम में बदली होली की खुशियां, इलाके में शोक

Uttarakhand Uttarkashi news today: 23 years old Anmol uban died due to fell into ditch from hills: आज जहां एक ओर उत्तराखंड सहित समूचे देश में होली का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है वहीं उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। बताया गया है कि यह हादसा जसपुर–सिल्याण मोटर मार्ग पर कुटेटी मंदिर के पास उस समय घटित हुआ जब एक युवक अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से जहां उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उनकी होली की सारी खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार सुबह करीब चार बजे हुआ। स्थानीय स्तर पर घटना की सूचना पुलिस को डेल्टा माध्यम से मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पहाड़ी से नीचे गिरा हुआ मिला। काफी नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया और उसे जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेज दिया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अनमोल उबान (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उत्तरकाशी शहर के जोशी मोहल्ला, मेन मार्केट क्षेत्र का निवासी था और हरीश उबान का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की खबर जैसे ही परिवार और परिचितों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किन परिस्थितियों में पहाड़ी से गिरा। घटनास्थल और आसपास के हालात को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- Nainital news today: नैनीताल होमस्टे में चोरी करने घुसा युवक, बोतल देखी तो पीकर लुढ़क गया वहीं

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top