Connect with us
Valley of Flowers chamoli

उत्तराखण्ड

चमोली

उत्तराखंड: एक जून को खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, 500 फूलों का दीदार करेंगे पर्यटक

Valley of Flowers chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी का दीदार करने के लिए पर्यटक हो जाए तैयार, एक जून को खुलने जा रही है फूलों की घाटी…….

Valley of Flowers chamoli: उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और वनस्पति के लिए विश्वभर में बेहद प्रसिद्ध है और ऐसी प्रसिद्ध है उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित फूलों की घाटी जो जैव विविधता का भरपूर खजाना मानी जाती है। बता दें जल्द ही एक जून से पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुलने जा रही है यहाँ पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्यता के साथ-साथ ट्रैकिंग का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: देवभूमि की इस फूलों की घाटी में हैं 500 से अधिक फूल 1 जून से पर्यटकों की एंट्री शुरू

Valley of Flowers opening date 2024
प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष 1 जून को खोल दी जाएगी। जिसके लिए नंदा देवी राष्ट्रीय वन विभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। उपवन संरक्षक बीबी मार्तोलिया द्वारा बताया गया कि घाटी में पहला दल घांघरिया से 1 जून को रवाना किया जाएगा और दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। बताया गया कि यहां के लोगों के लिए ₹200 और विदेशी नागरिकों के लिए ₹800 एक ट्रैक शुल्क निर्धारित है घांघरिया मे टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी सफलता, 5 किमी एस्केप टनल का ब्रेक थ्रू हुआ सफल

जाने क्यों प्रसिद्ध है फूलों की घाटी:-

valley of Flowers National Park
उत्तराखंड राज्य के चमोली जनपद में स्थित फूलों की घाटी अपने स्थानिय अल्पाइन फूलों समेत घास के मैदानो और वनस्पतियों की विविधता के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां 500 से अधिक प्रजाती के फूलों पाए जाते हैं। इतना ही नहीं यह समृद्ध विविधता वाला क्षेत्र दुर्लभ और लुप्तप्राय जानवरों का घर भी माना जाता है। जिनमें एशियाई काला भालू, हिम तेंदुआ ,कस्तूरी मृग भूराभालू ,लाल लोमड़ी, और नील भेड़ जैसे जानवर शामिल है। बता दें फूलों की घाटी को सबसे प्राकृतिक, खूबसूरत और जैव विविधता के चलते 2005 में यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया गया था। यह घाटी 87.5 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है जो भारत के लोगों समेत विश्व भर के पर्यटकों को भी बेहद आकर्षित करती है।

यह भी पढ़ें- Pandukholi Cave History Hindi: अल्मोड़ा जिले के पांडुखोली में है आध्यात्मिक गुफा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top