Connect with us
Uttarakhand visit: CM Yogi Adityanath’s in Garhwali Saying ‘Sab Bhaat Khaikan Zarur Jai Pauri Garhwal
Image : social media ( Yogi Adityanath Uttarakhand Visit)

Home / UTTARAKHAND NEWS / CM Yogi Uttarakhand: पौड़ी में CM योगी का पहाड़ी अंदाज, गढ़वाली में बोले ‘सब भात खैकन जरूर जाई’

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

CM Yogi Uttarakhand: पौड़ी में CM योगी का पहाड़ी अंदाज, गढ़वाली में बोले ‘सब भात खैकन जरूर जाई’

1 min read

Yogi Adityanath Uttarakhand Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज, गढ़वाली भाषा में दिया ग्रामीणों को निमंत्रण, बोले सब भात खैकन जरूर जाई

Uttarakhand visit: CM Yogi Adityanath’s in Garhwali Saying ‘Sab Bhaat Khaikan Zarur Jai Pauri Garhwal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में है, जहां पर वह धार्मिक अनुष्ठान और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्रामीणों के साथ बेहद सहज अंदाज में मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज देखने को मिला। इतना ही नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ के वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे हैं ,जिसमे वो नन्हे बच्चों को चॉकलेट देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े :PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी ,डीएसपी हाइड्रो प्रोजेक्ट उद्घाटन

बता दें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौड़ी जिले में स्थित अपने गांव पंचूर मे मंदिर परिषद में आयोजित यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम के बाद पारंपरिक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था ,जिसमें मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी ने ग्रामीणों से गढ़वाली में बात कर बोला सब भात खैकन जरूर जाई ( सब लोग चावल खाकर जरूर जाना)। अपनी मातृभाषा में सीएम योगी की इस तरह बात सुनकर सभी ग्रामीण भावुक हो उठे। इतने बड़े पद पर पहुंचने के बाद भी अपनी जड़ों और मातृभाषा से जुड़ाव बनाए रखना वास्तव में प्रेरणादायक है।

“सब भात खैकन जरूर जाई योगी आदित्यनाथ का पहाड़ी अंदाज

योगी आदित्यनाथ का पौड़ी गढ़वाल के अपने पैतृक गांव पंचूर में ग्रामीणों से गढ़वाली भाषा में “सब भात खैकन जरूर जाई” कहकर आत्मीयता से बातचीत करना यह दिखाता है कि व्यक्ति चाहे कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए, अपनी मिट्टी, अपनी बोली और अपने संस्कार कभी नहीं भूलने चाहिए। उनका यह पहाड़ी अंदाज न केवल ग्रामीणों के लिए भावुक करने वाला पल बना, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और मातृभाषा के सम्मान का भी सुंदर संदेश दे गया।

सीएम योगी ने एक-एक कर सब से की मुलाकात ( uttarpardesh Chief Minister yogi adityanath in pauri Garhwal)

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। गांव के बुजुर्ग और महिलाओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया। ग्रामीण विकास और सरोजनी देवी समेत अन्य लोगों ने कहा कि हमारे क्षेत्र के पंचूर गांव में पैदा हुए योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रहे हैं जो उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

यह भी पढ़े :Digambar Rawat: MMA लाइटवेट चैंपियन बनने के बाद अपने विद्यालय पहुंचे दिगंबर सिंह रावत

सीएम योगी आदित्यनाथ को अपने गांव से है बेहद लगाव ( CM yogi Adityanath)

सीएम योगी जब भी यमकेश्वर क्षेत्र में आते हैं, तो बंजर खेतों को देखकर चिंता जताते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अपने खेतों को छोड़कर शहरों में पलायन न करें। बंजर खेतों को उपजाऊ बनाएं और इसी के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़े।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top