Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
PM Modi Uttarakhand Visit: उत्तराखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी ,डीएसपी हाइड्रो प्रोजेक्ट उद्घाटन
1 min read
PM Modi Uttarakhand Visit: एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एशिया के सबसे बड़े डीएसपी हाइड्रो प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन
PM Narendra Modi to Visit Uttarakhand, DSP Hydro Project to Be Inaugurated tehri Garhwal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस बार प्रधानमंत्री टिहरी जिले की बांध की पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना की चौथी यूनिट का औपचारिक लोकार्पण करने पहुचेंगे, जो एशिया की सबसे बड़ी पीएसपी जल विद्युत परियोजना बन जाएगी।
यह भी पढ़े :Post Office New Rules : पोस्ट ऑफिस से डिपॉजिट और विड्रॉल के लिए PAN कार्ड अनिवार्य
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने यानी मई मे दोबारा से उत्तराखंड आने वाले हैं। इस बार प्रधानमंत्री टिहरी जिले में पूरे देश को करीब 8 हजार करोड रुपए की परियोजना की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री टिहरी बांध की पंप स्टोरेज प्लांट परियोजना की चौथी यूनिट का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना की खासियत यह है कि यह एशिया की सबसे बड़ी पीएसपी जल विद्युत परियोजना बन जाएगी।
DM ने की अधिकारियों के साथ बैठक (tehri garhwal news PM Modi)
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले टिहरी जिले की DM नीतिका खंडेलवाल ने बीते बुधवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और आज गुरुवार को डीएम टिहरी प्लांट पहुंचकर निरीक्षण करेंगी, जिसकी रिपोर्ट पीएमओ को भेजी जाएगी। बताते चले इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे थे ,जहां पर उन्होंने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। अनौपचारिक रूप से उक्त परियोजना शुरू हो चुकी है लेकिन पीएम मोदी औपचारिक रूप से इसका लोकार्पण करेंगे।
उत्तर भारत में बिजली आपूर्ति को मिलेगी स्थिरता (Uttarakahnd news today)
यह परियोजना उत्तराखंड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में बिजली आपूर्ति को स्थिरता देने में बड़ी राहत देगी ,जिससे नवीनकरणीय ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़े :UK Board Result Improvement: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों को बड़ा मौका
जानें क्या है पंप स्टोरेज प्लांट
बताते चले पंप स्टोरेज प्लांट एक आधुनिक और अत्याधुनिक तकनीक है जिसके जरिए अतिरिक्त बिजली का उपयोग करके अपने को ऊंचाई पर स्थित जलाशय में पंप किया जाता है। इसके अलावा जरूरत के समय उसी पानी से बिजली उत्पादन किया जाता है। इससे ग्रिड संतुलन बनाए रखने और पीक डिमांड के समय बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
परियोजना की कुल स्थापित क्षमता हजार मेगावाट
इस परियोजना की कुल स्थापित क्षमता हजार मेगावाट है जो 250- 250 मेगावाट की चार यूनिटें है। इसमें तीन यूनिटों का संचालन पहले ही शुरू हो चुका है जिसका लोकार्पण केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था जबकि चौथी यूनिट के शुरू होने के साथ यह परियोजना पूरी तरह से चालू हो गई है।
