UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand SIR Voter List: खतरे में 19 लाख मतदाताओं के वोट, वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम
1 min read
Uttarakhand SIR Voter list : प्रदेश में 19 लाख मतदाताओं का वोट खतरे में, नहीं जागे तो कट जाएगा वोट..
Uttarakhand SIR Voter list: 19 lakh voters name cut on voting list due to pre-sir breaking news today : उत्तराखंड में चुनाव आयोग द्वारा BLO मैपिंग की प्री SIR प्रक्रिया चल रही है, हालांकि बावजूद इसके अभी तक कई सारे लोग SIR गतिविधि का हिस्सा नही बन पाए है। जिसके कारण उत्तराखंड के 19 लाख मतदाताओं पर वोट कटने का खतरा मंडरा रहा है। SIR के दौरान नोटिस जारी होने के बाद इनका वोट कट सकता है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Pre SIR Update: उत्तराखंड में 65% प्रतिशत BLO मैपिंग पूर्ण, बढ़ाई गई तिथि
बता दें प्रदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से पहले प्री SIR गतिविधि के तहत BLO मैपिंग का काम चल रहा है। जिसके तहत पहले उत्तराखंड के उन मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है जिनके या परिवार के वोट 2003 की उत्तराखंड की मतदाता सूची में थे। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने उत्तराखंड में निवास कर रहे उन मतदाताओं की BLO मैपिंग भी शुरू कर दी है, जिनके वोट 2003 मे यूपी या अन्य राज्य मे थे।
मतदाता सूची से कट सकता है नाम
राज्य में कुल 84,42,263 मतदाता है, जिनमे से 64,63,099 की BLO मैपिंग हुई है। विभिन्न जिलों में 19,79,164 मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने BLO की लगातार कोशिश, चुनाव आयोग की अपील के बावजूद अभी तक मैपिंग का रुख नहीं किया है, जल्द ही SIR शुरू हो जायेगा। इसके बाद सभी मतदाताओं तक BLO के माध्यम से SIR फार्म पहुंच जाएंगे जिनकी मैपिंग हो चुकी है। जिनकी मैपिंग नहीं होगी उन्हें 2003 के वोट के दस्तावेज के साथ फॉर्म भर कर देना होगा ऐसा न करने पर नोटिस जारी किया जाएगा तथा नोटिस का जवाब न देने पर मतदाता सूची से वोट कट जाएगा।
अब तक इतने मतदाता मैप, इतने बाकी
रुद्रप्रयाग मे कुल मतदाता 1,96,460 ,मैप मतदाता 1,87,181,बचे मतदाता 9,279
उत्तरकाशी मे कुल मतदाता :2,47,847 मैप 2,32,286, बचे मतदाता15,561
चंपावत 2,08,133 ,1,94,655 , बचे मतदाता 13,478
बागेश्वर 2,19,781 ,2,04,668 , बचे मतदाता 15,113
पिथौरागढ़ कुल मतदाता 3,71,973, 3,43,191,बचे मतदाता 28,782
अल्मोड़ा 5,37,117 4,90,020 , बचे मतदाता 47,097
टिहरी : 5,19,207 ,4,73,260 , बचे मतदाता 45,947
चमोली 3,02,348, 2,73,647 ,बचे मतदाता 28,701
पौड़ी : 5,70,975, 5,04,973 , बचे मतदाता 66,002
हरिद्वार: 14,55,6541,1,49,401, बचे मतदाता 3,06,253
नैनीताल : 8,20,340,6,06,229 , बचे मतदाता 2,14,111
यूएस नगर : 13,93,016 , 8,68,470, बचे मतदाता 5,24,56
देहरादून : कुल मतदाता 15,99,412, मैप मतदाता 9,35,118, बचे मतदाता 6,64,294
