UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand water electricity bill: उत्तराखण्ड अप्रैल से महंगी होगी बिजली, पानी के भी बढ़ेंगे दाम
1 min read
Uttarakhand water electricity bill: Electricity will become more expensive from April, water prices also increase: 1 अप्रैल से बढ़ेगा जेब पर बोझ: उत्तराखंड में पानी महंगा, बिजली बिल में भी डबल असर के संकेत
Uttarakhand water electricity bill: Electricity will become more expensive from April, water prices also increase: उत्तराखण्ड के आम जनमानस के लिए एक झटका देने वाली खबर सामने आ रही है दरअसल अप्रैल से होने वाले नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत इस बार आम उपभोक्ताओं के लिए राहत नहीं, बल्कि बढ़ते खर्चों का बोझ लेकर आ रही है। उत्तराखंड में एक अप्रैल से पानी की दरों में बढ़ोतरी तय हो गई है, जबकि बिजली के बिल में भी दोहरे असर की आशंका जताई जा रही है।
पानी के बिल में सीधा इजाफा
जल संस्थान की नई व्यवस्था के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पानी के बिल में करीब 9 प्रतिशत और व्यावसायिक श्रेणी में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी लागू की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी तक एक तय मासिक शुल्क लिया जा रहा था, उसमें भी बढ़ोतरी तय है। वहीं शहरी इलाकों में भवन कर के आधार पर तय होने वाले बिल अब पहले से अधिक आएंगे।
हर साल बढ़ती दरों की परंपरा जारी
यह बढ़ोतरी किसी अचानक फैसले का परिणाम नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है। वर्ष 2013 के बेस रेट के आधार पर हर साल एक अप्रैल से नई दरें लागू की जाती हैं। लेकिन इस बार महंगाई के मौजूदा दौर में यह वृद्धि आम लोगों के बजट पर ज्यादा असर डाल सकती है।
बिजली बिल में भी बढ़ सकता है दबाव
पानी के साथ-साथ बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी चिंता बढ़ने लगी है। 31 मार्च को नई बिजली दरों का ऐलान होना है, जिसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में फ्यूल और पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPCA) के तहत अलग से दरें लागू होंगी। यानी उपभोक्ताओं को एक ही महीने में दो स्तर पर असर झेलना पड़ सकता है।
राहत की उम्मीद भी, लेकिन अनिश्चितता कायम
हालांकि चुनावी वर्ष होने के चलते यह उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू बिजली दरों में बड़ी बढ़ोतरी से बचा जा सकता है, लेकिन FPCA के जरिए बढ़ता खर्च इस राहत को सीमित कर सकता है।
आम आदमी पर बढ़ता दबाव
पानी और बिजली—दोनों ही रोजमर्रा की जरूरतें हैं। ऐसे में पहले से गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के कारण जूझ रही जनता पर पानी बिजली के दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ना तय है।
यह भी पढ़ें- Petrol diesel news today: 10 रूपए सस्ता होगा डीजल पेट्रोल? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
