Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Petrol diesel news today: 10 रूपए सस्ता होगा डीजल पेट्रोल? सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
1 min read
Petrol diesel news today: Diesel and petrol become cheaper by Rs 10, modi govt reduces excise duty: महंगाई पर राहत की कोशिश: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती, कीमतें घटने की उम्मीद
Petrol diesel news today: Diesel and petrol become cheaper by Rs 10, modi govt reduces excise duty: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच जहां कच्चे तेल की कीमतों ने बाजार को अस्थिर कर दिया है, वहीं केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती का फैसला लिया गया, जिससे ईंधन की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
ड्यूटी में सीधी राहत
सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं डीजल पर यह पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। यह फैसला सीधे तौर पर उपभोक्ताओं पर पड़ रहे बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।
वैश्विक संकट का असर
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसका असर देश की फ्यूल कंपनियों पर भी पड़ा, जो लगातार बढ़ती लागत का सामना कर रही हैं। हाल ही में निजी क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी नायरा ने कीमतों में बढ़ोतरी कर इस दबाव को साफ तौर पर जाहिर किया था।
सरकारी कंपनियां अब तक संतुलन में
देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक सामान्य पेट्रोल और डीजल के दामों को स्थिर रखा हुआ है। हालांकि प्रीमियम फ्यूल और औद्योगिक उपयोग के डीजल में पहले ही बढ़ोतरी की जा चुकी है, जो बाजार के भीतर बढ़ते दबाव की ओर इशारा करती है।
आम आदमी को कितना फायदा?
ड्यूटी में कमी का सीधा असर खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है, लेकिन अंतिम कीमत राज्य सरकारों के टैक्स और अन्य कारकों पर भी निर्भर करेगी। इसके बावजूद यह कदम ऐसे समय में आया है, जब महंगाई को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही थी।।
यह भी पढ़ें- Diesel petrol price today: बढ़ गए डीजल पेट्रोल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 ₹ महंगा
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
