UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand weather heatwave: उत्तराखण्ड आसमां उगल रहा आग अब पारा पहुंचेगा 40 पार
1 min read
Uttarakhand temperature today: उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आग, 22 मई तक हीटवेव जैसे हालात, गर्मी करेगी परेशान..
Uttarakhand weather alert heatwave: haridwar udham Singh Nagar Uttarakhand temperature today breaking news: उत्तराखंड में गर्मी का तापमान बढ़ने लगा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक हीटवेव जैसे हालात बनने का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर हरिद्वार उधम सिंह नगर हल्द्वानी और देहरादून में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना बरकरार है। बताते चलें आज 19 मई को भी प्रदेश के अधिकांश मैदानी इलाकों में गर्मी के थपेड़े पड़ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को अत्यधिक गर्मी महसूस हो रही है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL latest news: उपनल नियमितीकरण मामला हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
बता दें मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के अधिकांश मैदानी जिलों में आज आसमान के साफ रहने की संभावना जारी की है ,जबकि ऊंचाई वाले कुछ कुछ इलाकों मे बारिश हो सकती है। हरिद्वार ,उधम सिंह नगर हल्द्वानी और देहरादून जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी का पारा लगातार बढ़ता जा रहा है ,जिससे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक भी पहुंच सकता है। वहीं दूसरी ओर पौड़ी गढ़वाल में अधिकतम तापमान 35 से 40 सेल्सियस के बीच रह सकता है ,जबकि टिहरी अल्मोड़ा चंपावत और चमोली क्षेत्र में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आगामी 22 मई तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बदल सकता है मौसम (Uttarakhand weather news)
बताते चलें 20 , 21,22,23 मई को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके साथ ही इन जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में 4500 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: नशे के झोंक में दी हरिद्वार को बम से उड़ानें की धमकी अब हुआ गिरफ्तार
मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट ( Uttarakhand Heat wave in plains news update)
मैदानी इलाकों में गर्मी अधिक पड़ने और हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ,नगर निकाय ,जल संस्थान और बिजली विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियों को हीट वेव से बचने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने पर्याप्त पानी पीने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
एक दिन पहले भी गर्मी से हाल बेहाल ( Uttarakhand weather news today)
बताते चलें बीते सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ था ,जिसके कारण दिनभर चटक धूप खिली रही, वहीं गर्मी मे भारी इजाफा देखने को मिला। खासकर देहरादून हरिद्वार हल्द्वानी और उधम सिंह नगर समेत अन्य मैदानी इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया जिससे लोगों को गर्म हवाएं और उमस झेलनी पड़ी।
