UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Weather Update Hindi: उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
1 min read
Uttarakhand Weather Update Hindi: Uttarakhand Weather Update Hindi|| IMD Rain alert
Uttarakhand Weather Update Hindi|| IMD Rain alert : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बड़ा बदलाव लेने जा रहा है। नौतपा की भीषण गर्मी और मैदानी इलाकों में चल रही लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news public holiday 2026: उत्तराखण्ड 28 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित
(Orange Alert In Uttarakhand)
मौसम विभाग ने 28 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
(Heavy Rain Alert 29 May)
अगर बात करें 29 मई की, तो मौसम और ज्यादा सक्रिय नजर आ सकता है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: बागेश्वर में अवैध यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच
(Weather Forecast 30-31 May)
वहीं 30 और 31 मई को भी मौसम का मिजाज पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
