Connect with us
Chamoli bus accident: Woman rajkumari died due to crushed by bus in Gauchar Chamoli char dham Yatra 2026 uttarakhand news live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Chamoli bus accident)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Chamoli bus accident: गौचर चमोली में बस ने महिला को रौंदा मौके पर ही चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली

Chamoli bus accident: गौचर चमोली में बस ने महिला को रौंदा मौके पर ही चली गई जिंदगी

1 min read

Chamoli bus accident: गौचर ग्राउंड में दर्दनाक हादसा, महिला के ऊपर चढ़ा दी बस, चार धाम यात्रा पर आई थी महिला

Chamoli bus accident: Woman rajkumari died due to crushed by bus in Gauchar Chamoli char dham Yatra 2026 uttarakhand news live update: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बस चालक ने महिला के ऊपर बस चढा दी। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: UP मंत्री के बेटे को रौब झाड़ना पड़ा भारी उत्तराखंड में विधायक की गाड़ी का चालान

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी पत्नी शशिकांत शर्मा बीते 15 मई 2026 को चार धाम यात्रा के लिए घर से निकली थी। इस दौरान महिला देहरादून के ऋषिकेश पहुंचकर बस नम्बर uk11PA4040 मे सवार होकर चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुई। महिला जैसे ही चमोली जिले के गौचर ग्राउंड के पास पहुँची तो एक DD01 आर 9725 नम्बर की बस के चालक ने महिला को अपनी बस के दाहिने टायर की चपेट मे लेकर महिला के ऊपर बस चढ़ा दी।

पुलिस की हिरासत में बस चालक (chamoli news today) Uttarakhand road accident news)

घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं बस चालक व बस को भी अपने कब्जे में लिया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: टिहरी गढ़वाल जंगल में मिला विवाहिता का शव हत्या की आशंका

बस मे गुजरात के यात्री थे सवार ( chamoli breaking news today)

बताया जा रहा है जिस बस से हादसा घटित हुआ है ,उसमें गुजरात की सवारियां सवार थी जिन्हें अन्य बस से बद्रीनाथ धाम रवाना किया गया। आरोपी चालक की पहचान गुजरात गांधीनगर मेहसाना निवासी नितेश कुमार मोदी पुत्र बृजलाल के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top