Connect with us
Uttarakhand weather Update hindi By imd snowfall and rain alert today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम अपडेट 18 और 19 फरवरी को बारिश बर्फबारी का अलर्ट

UTTARAKHAND NEWS UTTARAKHAND WEATHER

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम अपडेट 18 और 19 फरवरी को बारिश बर्फबारी का अलर्ट

1 min read

Uttarakhand weather Update Hindi : उत्तराखंड में दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना तापमान में हो सकती है गिरावट…..899b

Uttarakhand weather Update Hindi: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है वैसे फरवरी के महीने में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक तेज धूप के कारण दिन में तपिश महसूस की जा रही है। शुष्क मौसम के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठिठुरन बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा 2 दिन बुधवार और गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बदलाव के संकेत हैं।

Uttarakhand weather News IMD: उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा जबकि 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्ति की गई है वहीं अगर बात करें 19 फरवरी की तो चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका व्यक्त की गई है।
जबकि 20 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बताया गया है।

आपको बता दें कि देहरादून में सोमवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक है।

वहीं अगर बात करें उधम सिंह नगर जिले की तो यहां अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम की ठंड में कमी आने लगी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top