Connect with us
Uttarakhand news today: without passport Illegal Ukrainian citizen Maxim Star Chinko arrested in kapkote Bageshwar Uttarakhand police breaking update
Image : social media ( Uttarakhand news today)

Home / Bageshwar / Uttarakhand news today: बागेश्वर में अवैध यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news today: बागेश्वर में अवैध यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच

1 min read

Uttarakhand news today  : पिंडारी ट्रैक पर भटका यूक्रेनी नागरिक , बिना वीजा पासपोर्ट के घूम रहा था विदेशी ,पुलिस ने लिया हिरासत में

Uttarakhand news today: without passport Illegal Ukrainian citizen Maxim Star Chinko arrested in kapkote Bageshwar Uttarakhand police breaking update : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट वीजा के उत्तराखंड भ्रमण पर निकल गया जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया हैं। बताते चले इससे पहले भी कई सारे लोग फर्जी पहचान पत्र के आधार पर उत्तराखंड में पहुँच चुके हैं जिन पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत लिया है।

यह भी पढ़े :रामनगर में पर्यटकों की बस पर हमला टूटी सुरक्षा की उम्मीदें Ramnagar news Tourist bus attack

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूक्रेन नोवोबावर्स्की खार्किव का निवासी 36 वर्षीय मक्सिम स्टार चिंको पुत्र स्टार चिंको एंड्रिया रेजिडेंट पीआर उत्तराखंड घूमने के लिए पहुँचा था। बीते दिन बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में मक्सिम स्टार चिंको को बिना वैध दस्तावेजों और वीजा व पासपोर्ट के भ्रमण करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। विदेशी नागरिक मक्सिम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Ramnagar dehradun express train: रामनगर देहरादून न‌ई एक्सप्रेस ट्रेन जाने रूट शेड्यूल टाइमिंग

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर पहुँचा विदेशी धरा गया ( bageshwar news today)

बताया जा रहा है मक्सिम पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग पर आया था ,लेकिन वह जंगल में रास्ता भटक गया और डोला गांव से पैदल ऋषिकेश की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया जिससे उसके हाथ पैर और शरीर पर गंभीर चोटे आई। डौला गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। बीते दिन उसकी स्थिति में सुधार होने के बाद पता चला कि उसके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है और बिना दस्तावेजों के वो घूमने पर निकला था। विदेशी नागरिक के विरुद्ध अप्रवास व विदेशी विषयक विधेयक 2025 की धारा 3 /23 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top