UTTARAKHAND NEWS देहरादून
UK07 Rider Anurag Dobhal Becomes father : youtuber अनुराग डोभाल बने पिता
1 min read
UK 07 Rider Anurag Dobhal Becomes Father : अनुराग डोभाल के जीवन में नई खुशखबरी, रामनवमी के दिन घर आया नन्हा मेहमान
UK07 Rider Anurag dobhal becomes father : उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर और बाइक व्लॉगर UK 07 Rider Anurag Dobhal के जीवन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी Ritika Dobhal ने रामनवमी के शुभ दिन बच्चे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को अनुराग ने खुद Instagram Post के जरिए साझा किया और लिखा—
“दूसरा जन्म… मेरे बच्चे के लिए”, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़े :YouTuber anurag dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल का विडियो वायरल, मम्मी पापा को बताया जिम्मेदार
कुछ ही समय पहले Family Issues और Health Crisis से गुजरे थे UK 07 Rider
बीते दिनों Anurag Dobhal Family Issues को लेकर काफी चर्चा में थे। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर दो घंटे से ज्यादा बोलते हुए अपना दर्द फॉलोअर्स के साथ साझा किया था।
इसके कुछ समय बाद ही वे मानसिक तनाव में आकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए लाइव दिखे।
लाइव के दौरान ही वे गाजियाबाद के मसूरी में Delhi–Meerut Expressway पर 150 km/h से ज्यादा स्पीड में बाइक/कार चला रहे थे, तभी उनका गंभीर Accident हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि उन्हें पहले मेरठ और फिर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों की देख-रेख में उनकी स्थिति धीरे-धीरे सुधरी।
मार्च के दूसरे सप्ताह में उन्होंने इंस्टाग्राम पर Health Update देते हुए बताया था कि अब वे बेहतर हैं और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया था।
Ram Navami पर मिली Good News – Anurag Dobhal Blessed With Baby
अब काफी संघर्षों के बाद अनुराग डोभाल के जीवन में खुशियों की दस्तक हुई है। उनकी पत्नी रितिका ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसे लेकर पूरे सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार शुरू हो गई है। बताते चले अनुराग के घर बेटे का जन्म हुआ है ,जिसे गोद मे लेते ही वो बेहद भावुक हो गए और खुशी से उनकी आँखो से आँसू छलक उठे। हॉस्पिटल से अनुराग की अपने बच्चे के साथ एक झलक सामने आई है, जिसमें वो अपने बेटे को गोद में लेकर रोते हुए कह रहे है कि उनका दूसरा जन्म उनके बेटे के लिए ही हुआ है।
अनुराग ने इस मौके पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि वे अपने सभी दुख भूलकर इस नए सफर को संभालने के लिए तैयार हैं।
Who is UK 07 Rider? | अनुराग डोभाल कौन हैं?
अनुराग डोभाल उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के रहने वाले हैं और देश के सबसे चर्चित Moto Vlogger, YouTuber और Social Media Influencer में से एक हैं।
उनकी पॉपुलैरिटी में Bigg Boss 17 के बाद और भी ज्यादा तेजी आई।
सोशल मीडिया स्टैट्स (Social Media Followers)
Instagram: 8.1 Million
YouTube: 7.82 Million
Facebook: 1.5 Million
युवा वर्ग उन्हें खास तौर पर फॉलो करता है, और उनकी हर पोस्ट वायरल हो जाती है।
Fans Celebrating New Beginning of Anurag Dobhal’s Life
फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं—
“Congratulations UK07 Rider”,
“God bless the baby”,
“Ram Navami पर इससे बेहतर खुशखबरी नहीं हो सकती।”
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
