UTTARAKHAND NEWS Uttarkashi
Uttarkashi news today: उत्तरकाशी मोरी स्कूल से गैरहाजिर रहे 3 शिक्षक हो गए सस्पेंड
1 min read
Uttarkashi news today : एक साथ तीन शिक्षक हो गए निलंबित, मोरी के स्कूलों में गैरहाजिर पाए गए..
Uttarkashi news today: 3 school teacher who absent from Uttarkashi Mori School have been suspended uttarakhand breaking live update : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक साथ तीन शिक्षकों को गैर हाजिर रहने पर निलंबित किया गया है। बताते चले इनमें से एक शिक्षक का बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो नशे में धुत रास्ते में पड़े हुए नजर आए थे।
यह भी पढ़े :Champawat news today: चम्पावत 10वीं में 73% अंक आने से निराश युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बता दें उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक से एक सप्ताह पहले एक शिक्षक का नशे में धुत होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल के नेतृत्व में टीम ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय दौणी में प्रभारी प्रधान अध्यापक संतोष कुमार और राप्रावि सत्ता के प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इतना ही नहीं बल्कि दोनों विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि में अनियमितता भी पाई गई। इस प्रकरण पर दोनों को तत्काल से निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़े :Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश
वायरल वीडियो मामले पर सहायक अध्यापक जय सिंह कठैत पर गिरी गाज (Uttarkashi news today)
वायरल वीडियो मामले में रायका दौणी का निरीक्षण किया गया ,जहां सहायक अध्यापक जय सिंह कठैत अनुपस्थित पाए गए इन्हें भी पद से निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय ठडियार के शिक्षामित्र संजय कुमार अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर अनुपस्थित मिले हैं जिनका जवाब तलब किया गया है। CEO ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत अवकाश अनुपस्थित पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
