Connect with us
Vande Bharat News: Survey of 2 Vande and 3 Amrit Bharat express trains begins, Uttarakhand may also get the gift soon latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Vande Bharat News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / vande Bharat news: 2 वंदे 3 अमृत भारत ट्रेनों का सर्वे शुरू उत्तराखण्ड को भी जल्द मिल सकती है सौगात

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

vande Bharat news: 2 वंदे 3 अमृत भारत ट्रेनों का सर्वे शुरू उत्तराखण्ड को भी जल्द मिल सकती है सौगात

1 min read

Vande Bharat News: दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए सर्वे शुरू, बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर का संचालन भी प्रस्तावित...

Vande Bharat News: Survey of 2 Vande and 3 Amrit Bharat express trains begins, Uttarakhand may also get the gift soon latest update today: अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए वितीय वर्ष में उत्तर प्रदेश के बरेली होते हुए रेलवे दो वंदे और तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन करेगा। दरअसल इन गाड़ियों के लिए उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है ,जिसके तहत बरेली होते हुए वंदे भारत स्लीपर का संचालन भी प्रस्तावित है। इसमें एक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन अप्रैल के अंत तक शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े :Dehradun train accident: देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

बता दें रेलवे ने हाल ही में 6 साल से संचालित हो रही अमृतसर न्यू जलपाईगुडी विशेष गाड़ी 04653-54 को नियमित का दर्जा देते हुए अमृत भारत के रूप में नए नंबर 14664-63 से संचालन का निर्णय लिया है जो अप्रैल अंत तक संचालित होने लगेगी। बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ, सहारनपुर-गोमती नगर और मेरठ-वाराणसी वंदे भारत का संचालन किया जा रहा है। बरेली होते हुए बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार, हावड़ा-आनंद विहार और छपरा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस भी गुजरती हैं ,जिससे उत्तराखंड के देहरादून के लिए वंदे भारत से कनेक्टिविटी मिल गई है।

कुमाऊं रीजन अमृत भारत से अछूते

कुमाऊं रीजन के काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर अब तक वंदे भारत और अमृत भारत से अछूते हैं। काठगोदाम, लालकुआं और टनकपुर से देश के कोने-कोने के लिए एक्सप्रेस गाड़िया हैं, लेकिन यहां से कोई अमृत भारत या वंदे भारत संचालित नहीं हो रही। नैनीताल के काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर और टनकपुर से जयपुर, दिल्ली, आगरा, मुंबई, बंगलूरू, अमृतसर आदि स्थानों के लिए वंदे भारत और अमृत भारत गाड़ियों के संचालन के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top