Connect with us
Uttarakhand news: Three buses of Uttarakhand Roadways bus caught fire simultaneously, fire brigade barely controlled

Home / UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION / उत्तराखंड रोडवेज बस की तीन बसों में एक साथ लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया बमुश्किल काबू

UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज बस की तीन बसों में एक साथ लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया बमुश्किल काबू

1 min read

डिपो में खड़ी उत्तराखण्ड रोडवेज की तीन बसों (Uttarakhand roadways Bus) में लगी भीषण आग (fire), पुलिस कर रही है जांच..

राज्य के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रामनगर रोडवेज बस (Uttarakhand roadways Bus) डिपो में खड़ी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की तीन बसों में बीती रात भीषण आग (fire) लग गई। घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। अन्यथा बस डिपो में खड़ी अन्य बसें भी आग की चपेट में आ सकती थी। स्टेशन इंचार्ज नवीन आर्य की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से प्रथमदृष्टया एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है कि यह आग पुरानी बसों में लगी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड रोडवेज की चलती बस में एकाएक हुआ विस्फोट, एक यात्री की मौत, बस के शीशे भी टूटे

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर बस डिपो में खड़ी उत्तराखण्ड रोडवेज की तीन बसों में बीती रात अज्ञात कारणों से एक साथ भीषण आग लग गई। बताया गया है कि इन दिनों रामनगर रोडवेज बस अड्डे में निर्माण कार्य चल रहा है। जिस कारण पुरानी बसों को एक साइड पर खड़ा किया गया था और यही पर बीती रात आग लग गई। इस संबंध में बस डिपो के अधिकारियों का कहना है कि इन बसों में बैठकर आसपास के असामाजिक तत्व शराब पीते हैं और इन्ही लोगों में से किसी ने आग लगाई होगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में चलती बस में लगी आग, देखते ही देखते यात्रियों में मची अफरातफरी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION

To Top