Connect with us
Uttarakhand Marriage new guidelines announced only 20 people are allowed during Covid period

Home / UTTARAKHAND MARRIAGE / उत्तराखण्ड: शादी में घटी अधिकतम लोगों की संख्या, आशा कार्यकत्रियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

UTTARAKHAND MARRIAGE उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: शादी में घटी अधिकतम लोगों की संख्या, आशा कार्यकत्रियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

1 min read

मुख्यमंत्री तीरथ (Tirath Rawat) ने कहा आशा कार्यकत्रियों को मिलेगी एक-एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि, शादी समारोह (Uttarakhand Marriage) में शामिल हो सकेंगे अब अधिकतम 25 लोग..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने न केवल सीएम राहत कोष से आशा कार्यकत्रियो को एक-एक हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं बल्कि शादी समारोहों में सम्मिलित होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या को भी घटा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शादियों में अधिकतम 25 लोगों को ही सम्मिलित होने की अनुमति दी जाए। यह बात मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आयोजित हुई शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ कोविड की समीक्षा बैठक के दौरान कही। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में भी बाजार खुलने के समय को अपने अनुसार घटा-बढ़ाने हेतु अधिकृत करने के निर्देश भी शासन के उच्चाधिकारियों को दिए। बता दें कि शासन-प्रशासन द्वारा शादी समारोह में शामिल होने वाले अधिकतम लोगों की संख्या अभी तक 50 तय की गई थी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने फिर घटाई शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या गाइडलाइन जारी

Continue Reading

More in UTTARAKHAND MARRIAGE

To Top