Connect with us
Breaking: Uttarakhand Roadways buses shut down from Uttarakhand to all states with delhi except one city

Home / UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION / ब्रेकिंग: एक शहर को छोड़कर उत्तराखंड से रोडवेज बसों की सभी राज्यों के लिए सेवाएं बंद

UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग: एक शहर को छोड़कर उत्तराखंड से रोडवेज बसों की सभी राज्यों के लिए सेवाएं बंद

1 min read

उत्तराखण्ड रोडवेज (Uttarakhand Roadways) ने किया दिल्ली (Delhi), राजस्थान सहित अन्य राज्यों के लिए संचालित होने वाली अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बंद करने का फैसला, अब उत्तराखण्ड से बाहर केवल चंडीगढ़ के लिए ही चलेगी रोडवेज की बसें..

उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने चंडीगढ़ को छोड़कर दूसरे राज्यों के लिए अंतराज्यीय बस सेवाओं को बंद कर दिया है। यह स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनी सीमाओं पर दूसरे राज्यों की बसों को प्रवेश ना देने के कारण उत्पन्न हुई है। उत्तराखण्ड रोडवेज(Uttarakhand Roadways) की बसों को दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली (Delhi), राजस्थान, पंजाब‌ आदि में जाने के लिए उत्तर प्रदेश से गुजरना पड़ता है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने यह कदम उठाया है। परिवहन निगम के इस फैसले के बाद अब उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें दूसरे राज्यों के लिए संचालित नहीं हो पा रही हैं। अब रोडवेज की बसें केवल चंडीगढ़ के लिए संचालित हो रही है। बता दें कि सामान्य तौर पर रोडवेज द्वारा रोजाना 400 से ज्यादा अंतर्राज्यीय बस सेवाओं का संचालन किया जाता है इसके विपरित अब रोडवेज की बामुश्किल 20 सेवाएं ही चल रही हैं।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: उत्तराखंड रोडवेज की बसों को उत्तर प्रदेश मे नो एंट्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के लिए उत्तराखंड रोडवेज की अंतराज्यीय बस सेवाओं का संचालन बंद कर दिया है। वर्तमान में राज्य के अंदर और चंडीगढ़ के लिए ही बसों का संचालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुमाऊं मंडल से देहरादून, हरिद्वार के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। क्योंकि इन बस सेवाओं को भी उत्तर प्रदेश की सीमाओं ‌(नजीबाबाद आदि) से होकर गुजरना पड़ता है। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि रोडवेज की अधिकांश अंतर्राज्यीय बस सेवाएं यूपी से होकर ही गुजरती है। जिस कारण यह फैसला लेना पड़ा है।

यह भी पढ़ें– उत्तराखंड परिवहन की बसें अन्य राज्यों में भेजने से रोकने की तैयारी, सरकार जल्द लेगी फैसला

Continue Reading

More in UTTARAKHAND TRANSPORT CORPORATION

To Top