Connect with us
Uttarakhand: bjp mp and education minister Ramesh Pokhriyal Nishank removed from Modi cabinet.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: मोदी कैबिनेट से हटाएं ग‌ए रमेश पोखरियाल निशंक, निभा रहे थे देश के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड: मोदी कैबिनेट से हटाएं ग‌ए रमेश पोखरियाल निशंक, निभा रहे थे देश के शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी

1 min read

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, निभा रहे थे देश के शिक्षा मंत्री की अहम जिम्मेदारी, इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला..

इस समय मोदी सरकार के पहले विस्तार का कार्यक्रम न‌ई दिल्ली में चल रहा है। उत्तराखण्ड की नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट को अब राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि मोदी कैबिनेट के विस्तार से पहले बुधवार को मोदी सरकार के 12 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इनमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं। निशंक के अतिरिक्त इस्तीफा देने वालों में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री डाॅक्टर हर्षवर्धन, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जैसे भाजपा के कद्दावर नेताओं के नाम भी शामिल हैं। विदित हो कि उत्तराखण्ड की हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मोदी सरकार में शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के तौर पर जाने जाते थे। निशंक ने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। बताते चलें कि भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का स्वास्थ्य इन दिनों बेहतर नहीं है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: पीएम मोदी की कैबिनेट में उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट बने राज्य मंत्री

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top