Connect with us
Uttarakhand News: Anjali murder case of someshwar almora district

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: सोमेश्वर में सिरफिरे युवक ने युवती को घर में घुसकर चाकू से गोदकर कर दी हत्या

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सोमेश्वर में सिरफिरे युवक ने युवती को घर में घुसकर चाकू से गोदकर कर दी हत्या

1 min read

Anjali Murder Case: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात, युवक ने दिनदहाड़े की युवती की निर्ममता से हत्या, खुद भी बेहोशी की हालत में बरामद हुआ आरोपी युवक..

आमतौर पर शांतप्रिय समझे जाने वाले राज्य के पर्वतीय भूभाग में भी अब अपराध चरम सीमा पर पहुंचने लगे हैं। पहाड़ो की शांतनुमा वादियों में अब अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा आए दिन सुनाई देने वाली हत्या, अपहरण जैसी आपराधिक घटनाओं से आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसी ही एक दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां चनौदा कस्बे में एक युवक ने एक युवती की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया गया है कि हत्याकांड (Anjali Murder Case) को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक स्कूटी पर सवार होकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे कौसानी क्षेत्र से अर्द्धमुर्छित अवस्था में बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की इस अवस्था को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की होगी। हत्याकांड की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात दिन-दहाड़े महिला के कुंडल और मोबाइल लूटा, अब हुआ गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के गुरुड़ा गांव निवासी हरीश सिंह अपने परिवान के साथ चनौदा कस्बे में गांधी आश्रम के पास रहते हैं। बताया गया है कि गुरुवार शाम को उनकी 19 वर्षीय पुत्री उनकी अंजलि बोरा अपने घर के तीसरे माले पर थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक उनके घर के पास स्कूटी खड़ी कर उसी कमरे में घुस गया जहां अंजली मौजूद थीं। जहां उसने चाकू से एक के बाद एक तीन-चार वार कर अंजलि की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर तीन गहरे घाव किए गए थे। चिकित्सकों का अनुमान है कि अत्यधिक रक्तस्राव व अंदरूनी चोट के कारण कुछ ही देर में युवती ने दम तोड़ दिया होगा। उधर दूसरी ओर वारदात के बाद आरोपित युवक तेजी से बाहर निकला और स्कूटी पर सवार होकर घटनास्थल से चंद मिनटों में ही रफूचक्कर हो गया। हत्यारोपित युवक की पहचान ढौनीगाढ़ निवासी दीपक सिंह भंडारी के रूप में हुई है जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। इस खौफनाक हत्याकांड से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं दिन दहाड़े हुई इस अप्रिय घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें– गढ़वाल में सनसनीखेज वारदात, जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, पहाड़ में हडकंप

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top