Connect with us
Uttarakhand anganwadi workers salary will be increased as a diwali gift

Home / उत्तराखण्ड / उतराखण्ड सरकार की आंगनबाड़ी वर्करों को दिवाली की बड़ी सौगात, बढ़ेगा मानदेय

उत्तराखण्ड देहरादून

उतराखण्ड सरकार की आंगनबाड़ी वर्करों को दिवाली की बड़ी सौगात, बढ़ेगा मानदेय

1 min read

उत्तराखंड सरकार ने जहाँ पुलिस कर्मचारियो को 4600 रूपये ग्रेड पे का तोहफा दिया वहीं अब आंगनबाड़ी वर्करों को दिवाली से पहले बढ़ी सैलरी का तोहफा देने वाली है। बता दें कि आंगनबाड़ी वर्कर लंबे समय से मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग करती आ रही हैं, अब सरकार ने चुनावी साल में इस मांग को पूरा करने का मन बना लिया है। सूत्रों के अनुसार महिला बाल विकास विभाग ने मुख्य वर्कर का मानदेय प्रतिमाह 2250 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी क्रम में सहायिका का मानदेय 1250 और मिनी का मानदेय 1000 रुपए बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके लिए बीती कैबिनेट में मानदये बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश की 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय दिवाली से पहले बढ़ने जा रहा है। पिछली कैबिनेट बैठक में इसके लिए सीएम को अधिकृत कर दिया गया है। सीएम ने दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर को खुशखबरी देने के संकेत दिए हैं। प्रदेश में आंगनबाड़ी में मुख्य, सहायिका और मिनी वर्कर की संख्या 33 हजार से अधिक है। इसमें मुख्य वर्कर को साढ़े सात हजार रुपए का मानदये मिलता है। जबकि सहायिका को 4750 और मिनी को 3700 रुपए का मानदेय प्रतिमाह मिलता है। इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है। विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिवाली से पहले मानदेय बढ़ाने की अधिकृत घोषणा हो जाएगी। इससे पहले सरकार आंगनबाड़ी वर्कर को कोविड काल में दी गई सेवाओं के बदले दो- दो हजार रुपए प्रति माह का प्रोत्साहन राशि भी दे चुकी है। यह प्रोत्साहन राशि अगले छह माह तक दी जाएगी।



यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top