Connect with us
UTTARAKHAND news: Uttarakhand Police jawan Mahesh ram died suddenly in almora.

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखण्ड पुलिस के जवान का अकस्मात निधन, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

Uttarakhand Police अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड पुलिस के जवान का अकस्मात निधन, पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर

1 min read

जवान के आकस्मिक निधन से परिवार में मचा कोहराम, समूचे पुलिस विभाग में भी दौड़ी शोक की लहर..

राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड पुलिस में तैनात जवान का अकस्मात निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। मृतक जवान की पहचान महेश राम के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतक जवान अल्मोड़ा कोतवाली में बतौर आरक्षी तैनात थे। उनके आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों के साथ ही समूचे पुलिस विभाग की ओर से दुख जताया गया है। अल्मोड़ा पुलिस ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से भी दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें- कोरोना ड्यूटी में कार्यरत उत्तराखण्ड पुलिस के हेड कांस्टेबल का अकस्मात निधन, SP ने दी श्रृद्धांजलि

यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top