Connect with us
13 people including General Bipin Rawat and wife Madhulika were martyred, Indian Air Force confirmed

Home / Uttarakhand Martyr / जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका समेत 13 लोग हुए शहीद, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

Uttarakhand Martyr उत्तराखण्ड

जनरल बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका समेत 13 लोग हुए शहीद, भारतीय वायुसेना ने की पुष्टि

1 min read

उत्तराखण्ड के साथ ही समूचे देश के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित कुल 13 लोग शहीद हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों की शहादत की खबर से जहां समूचे देश में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं पत्नी सहित जनरल बिपिन रावत की शहादत की खबर से समूची देवभूमि में भी मातम पसरा हुआ है। भारतीय वायुसेना की ओर से जारी बयान में जनरल बिपिन रावत समेत 13 लोगों के शहीद होने की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें-दुखद: हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग शहीद हो गए हैं। देश के पहले सीडीएस सहित इतनी बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों की शहादत पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित पक्ष विपक्ष के तमाम नेताओं ने गहरा दुःख जताते हुए शोक व्यक्त किया है।

Continue Reading

More in Uttarakhand Martyr

To Top