Connect with us
दुखद: हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान

Home / देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर / दुखद: हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देश

दुखद: हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 की मौत, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान

1 min read

तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के मामले में ताज़ा एवं दुखद जानकारी सामने आ रही है। समाचार एजेंसी ए‌एन‌आई से मिल रही जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अभी तक हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों में से 13 लोग शहीद हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीमों को दुर्घटनास्थल से लगातार शव मिल रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारियों की शहादत की खबर से सारे देश में शोक की लहर है, हर कोई सैन्य अधिकारियों की सलामती की दुआ कर रहा है। हालांकि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया गया है कि डीएनए टेस्टिंग के जरिए शवों की शिनाख्त की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। अभी तक यही पता चल पाया है कि गंभीर रूप से घायल जनरल बिपिन रावत बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

To Top