Connect with us
Uttarakhand News:Chief Minister Dhami's big gift to the 2001 batch police personnel

Home / Uttarakhand Police / उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का 2001 बैच के पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

Uttarakhand Police उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी का 2001 बैच के पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी सौगात

1 min read

Uttarakhand Police: उत्तराखंड आचार संहिता से पहले मुख्यमंत्री धामी ने दी उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को बड़ी सौगात

उत्‍तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) को प्रदेश सरकार ने जहां अक्टूबर माह में 4600 ग्रेड पे की सौगात दी थी वही अब नए वर्ष में चुनावी तिथि नजदीक आते ही फिर से धामी सरकार ने उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को एक बड़ा उपहार दिया है।बता दें की धामी सरकार ने 2001 बैच के पुलिसकर्मियों को दो दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। बताते चले की शनिवार को चुनाव की तारीख घोषित होने से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने यह आदेश जारी किए की 2001 बैच के सभी पुलिस कर्मियों को 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी द्वारा राज्य के प्रथम 2001 बैच के सभी पुलिसकर्मियों को 2-2 लाख की धनराशि दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 2001 बैच के पुलिस कर्मियों का फंसे हुए फंड का विषय काफी पुराना है। चुनाव से ठीक पहले इसी विषय को सुलझाते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल ने यह आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर इस आदेश के बारे में बताया गया है उसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल 2001 बैच के पुलिस कर्मियों के लिए है। राज्य में शनिवार को चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई है।

Continue Reading

More in Uttarakhand Police

To Top