Connect with us
Aanchal Thakur won the gold medal in the ongoing National Skiing Championship in Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / आंचल ने उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखण्ड देहरादून

आंचल ने उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

1 min read

Anchal Thakur Skiing Championship: आंचल ठाकुर ने पिछले साल हुई अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

देव भूमि हिमाचल की बेटी आंचल ठाकुर ने उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है। बता दें कि राज्य में सोमवार से स्कीइंग चैंपियनशिप शुरू हुई थी। बताते चलें कि आंचल ठाकुर मूल रूप से हिमाचल के मनाली क्षेत्र की रहने वाली हैं। आंचल ने ज्वाइंट सलालम स्पर्धा में यह मेडल हासिल किया है। यह चैंपियनशिप 3 दिनों तक चलेगी।(Anchal Thakur Skiing Championship)

इस चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले आंचल ठाकुर ने पिछले साल हुई अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। आंचल ठाकुर ने स्कीइंग के क्षेत्र में मनाली के साथ साथ पूरे राज्य का नाम देश दुनिया में रोशन किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top