Connect with us
Uttarakhand news: 20-year-old Mukul adhikari of Bagwalipokhar Ranikhet almora murdered with a knife in Delhi.

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड: बग्वालीपोखर के 20 वर्षीय मुकुल की दिल्ली में चाकू से वार कर हत्या

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: बग्वालीपोखर के 20 वर्षीय मुकुल की दिल्ली में चाकू से वार कर हत्या

1 min read

अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर (Bagwalipokhar Ranikhet) का रहने वाला था मृतक युवक, दुखद खबर से परिवार में मचा कोहराम..

देश की राजधानी दिल्ली से समूचे उत्तराखण्ड के लिए दुखद खबर सामने आ रही है जहां राज्य के एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक की पहचान मुकुल अधिकारी के रूप में हुई है, बताया गया है कि वह राज्य के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के  बग्वालीपोखर (Bagwalipokhar Ranikhet) का रहने वाला था और दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की उम्र अभी महज 20 वर्ष थी।

हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्रवासियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। हत्यारोपी की पहचान इरशाद नाम के एक युवक के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से दिल्ली होटल में काम करने गए युवक की करंट लगने से मौत, होटल स्वामी पर आरोप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top