Connect with us
Uttarakhand news: The woman who fell from the roof while playing kumaoni Holi in Lalkuan nainital

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में दुखद घटना, होली खेलते-खेलते छत से नीचे गिरी महिला, मौके पर मची चीख पुकार

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखण्ड में दुखद घटना, होली खेलते-खेलते छत से नीचे गिरी महिला, मौके पर मची चीख पुकार

1 min read

Kumaoni Holi: होली खेलते खेलते अचानक छत से गिरी महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती, चल रहा है उपचार….

जहां पूरे देश में होली का त्यौहार कल बड़े उत्साह के साथ मनाया गया वही उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में होली का त्यौहार आज मनाया जा रहा है। इसी बीच राज्य के नैनीताल जिले के लालकुआं से होली के दिन एक दुखद घटना की खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि लालकुआं के गांधी नगर वार्ड नंबर 2 में महिलाएं होली खेल रही थी। तभी उन में से एक महिला का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर छत से नीचे गिर गई। वही होली के जश्न में डूबी महिलाओं ने जब यह देखा तो वहां पर अफरा तफरी मच गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में होली पर बवाल, पुलिस पर हुआ पथराव, दो जवान घायल, भारी पुलिस फोर्स तैनात

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के लाल कुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में महिलाएं होली खेल रही थी। बता दें कि होली खेलते खेलते एक महिला का पैर फिसल गया जिसकी वजह से वह है छत से नीचे गिर गई। बताते चले कि घायल महिला की पहचान पूर्व सैनिक किशन सिंह तुलेड़ा की पत्नी धना देवी के रूप में हुई है। वही इस घटना से खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। फिलहाल महिला का हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: होली के दिन दुखद घटना, नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत, परिवार में कोहराम

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top