उत्तराखण्ड बागेश्वर
उत्तराखंड: आईपीएल My 11circle से आरजे काव्य की बहन प्रियंका ने जीते एक करोड़ रुपये
1 min read
Priyanka Parihar My 11Circle: प्रियंका ने फैंटेसी लीग माई 11 सर्किल पर आईपीएल की टीम बनाकर जीते एक करोड़ रुपए, हासिल की पहली रैंक..
कहते हैं किस्मत बदलने में देर नहीं लगती, इस बात को इन दिनों आईपीएल की फेंटेसी लीग बिल्कुल सही साबित कर रही है। अब तक न जाने कितने ही लोगों के करोड़पति बनने का सपना पूरा कर चुके आईपीएल फैंटेसी लीग में इस बार राज्य की एक बेटी की भी किस्मत चमकी है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले की रहने वाली प्रियंका परिहार की, जिन्होंने बीते रोज आयोजित हुए आईपीएल मैच की अपनी टीम फैंटेसी क्रिकेट लीग माई 11 सर्किल में बनाकर एक करोड़ की इनामी राशि जीत ली है। बता दें कि प्रियंका, ओहो रेडियो के फाउंडर एवं प्रसिद्ध रेडियो जॉकी कविंद्र मेहता (आरजे काव्य) की बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि से जहां परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी उनकी किस्मत की चर्चाएं हो रहीं हैं।
(Priyanka Parihar My 11Circle)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के मुकेश नेगी की चमकी किस्मत आईपीएल My 11 Circle में जीते एक करोड़ रुपये
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के उडलगांव निवासी प्रियंका परिहार ने फैंटेसी क्रिकेट लीग में एक करोड़ की इनामी राशि जीत ली है। बता दें कि वर्तमान में अपने मेजर पति अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही प्रियंका ने यह सफलता बीते रोज आयोजित हुए आईपीएल में गुजरात और बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की। जिसकी अपनी टीम उन्होंने फेंटेसी लीग माई 11 सर्किल पर बनाई थी। इस संबंध में प्रियंका का कहना है कि उनकी बनाई टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिससे उन्हें लीग में पहली रैंक हासिल हुई। बताते चलें कि प्रियंका के पिता कैलाश सिंह मेहता बागेश्वर में एक निजी स्कूल के संचालक है।
(Priyanka Parihar My 11Circle)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: ड्रीम-11 ने बदली चाय की दुकान चलाने वाले हरीश की किस्मत, जीते एक करोड़ रुपए
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
