उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखण्ड: राशन कार्ड धारक ध्यान दें, अगले माह से कम मिलेगा गेहूं, केंद्र ने घटाया कोटा
1 min read
Uttarakhand ration card news: राशन कार्ड धारकों को अगले महीने से मिलेगा प्रति यूनिट महज एक किलो गेहूं, चावल से होगी भरपाई, अब प्रति यूनिट चार किलो मिलेगा चावल..
राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सितंबर तक आवंटित होने वाले गेहूं के कोटे को उत्तराखण्ड वासियों के लिए घटा दिया है। केन्द्र की ओर से इसका कारण गेहूं की कम खरीद होना बताया गया है। हालांकि सरकार की ओर से कम किए गए गेहूं के कोटे की भरपाई चावल से की जाएगी। यानी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले उत्तराखण्ड के अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशनकार्ड धारकों को अब अगले महीने से गेहूं कम और चावल ज्यादा मिलेगा। इस संबंध में खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि उत्तराखण्ड सहित दिल्ली, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राशनकार्ड धारकों को अगले महीने से प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं के स्थान पर महज एक किलो गेहूं ही मिलेगा। जबकि चावल की मात्रा को बढ़ाकर दो किलो के स्थान पर चार किलो कर दिया गया है।
(Uttarakhand ration card news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अगर आप भी हैं राशन कार्ड धारक तो अब सस्ते में मिलेगा चीनी, नमक और खाद्य तेल
बता दें कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 14 लाख से अधिक अंत्योदय एवं बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। राज्य में अंत्योदय के एक लाख 84 हजार से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जबकि प्राथमिक परिवारों के 12 लाख 27 हजार से अधिक बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सीएम घिल्डियाल ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत प्रदेश में करीब 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं और चावल का आवंटन होता है। इसमें अब तक 18 हजार मीट्रिक टन गेहूं और 12 हजार मीट्रिक टन चावल का आवंटन होता था, लेकिन अब गेहूं सात हजार मीट्रिक टन और चावल का बढ़कर 23 हजार मीट्रिक टन आवंटन हुआ है। जिस कारण राशन कार्ड धारकों को आगामी माह से एक किलो गेहूं तथा चार किलो चावल दिया जाएगा।
(Uttarakhand ration card news)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
