Connect with us
Uttarakhand news: Road from Kathgodam to Nainital will be 12 meters wide, will get rid of the problem of jam. .

Home / उत्तराखण्ड / काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क होगी 12 मीटर चौड़ी, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

उत्तराखण्ड नैनीताल

काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क होगी 12 मीटर चौड़ी, जाम की समस्या से मिलेगा निजात

1 min read

Kathgodam Nainital Road: जल्द शुरू होगी चौड़ीकरण की प्रक्रिया, सर्वे का काम हो चुका है 70 प्रतिशत पूरा…

सरोवर नगरी नैनीताल का दीदार करने वाले यात्रियों को जल्द ही पर्वतीय रूट में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलने जा रही है। जी हां.. यह संभव हो पाएगा सरकार की उस योजना से , जिसके तहत एनएच काठगोदाम से लेकर नैनीताल तक सड़क को 12 मीटर किया जाएगा। बता दें कि अभी तक काठगोदाम से नैनीताल तक पर्वतीय रूट की यह सड़क सिंगल लेन है। जिसे अब डबल लेन बनाया जाएगा। सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए ब्लूम कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा किया जा रहा सर्वे का काम भी 70 फीसदी तक पूरा हो गया है। इसके साथ ही डीपीआर और वन भूमि हस्तांतरण काम भी अंतिम चरण में है। डीपीआर बनने के बाद एन‌एच द्वारा इसे राष्ट्रीय राजमार्ग एवं भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार को भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Dehradun Metro Neo News: देहरादून में दो रूटों पर मेट्रो नियो चलाने की तैयारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम से नैनीताल तक जल्द ही सड़क का विस्तारीकरण होने जा रहा है। इसके तहत सड़क को 12 मीटर चौड़ी किया जाएगा। इस संबंध में एन‌एच के अधिकारियों ने बताया कि 10 मीटर सड़क पर डामरीकरण और एक-एक मीटर का शोल्डर बनाया जाएगा। बता दें सड़क की चौड़ीकरण प्रकिया के तहत काठगोदाम से नैनीताल तक लगभग 33 किलोमीटर को डबल लेन बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार अब नहीं करा सकती रानीबाग-नैनीताल रोपवे प्रोजेक्ट का निर्माण

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top