Connect with us
Uttarakhand News: guldar attack 8-year-old Aarush in Rudraprayag, found mutilated body.

Home / UTTARAKHAND GULDAR / उत्तराखण्ड: पहाड़ में आदमखोर गुलदार ने 8 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, मिला क्षतविक्षत शव

UTTARAKHAND GULDAR उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में आदमखोर गुलदार ने 8 वर्षीय मासूम को बनाया निवाला, मिला क्षतविक्षत शव

1 min read

Rudraprayag guldar attack: भाई के साथ नहाने गया था 8 वर्षीय मासूम आरूष, तभी एकाएक गुलदार ने हमला कर बनाया अपना निवाला, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत का माहौल….

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की दुखद खबरें सामने आ रही है ऐसी ही एक खबर आज राज्य के रूद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक आदमखोर गुलदार ने आठ वर्षीय मासूम बच्चे को अपना निवाला बना लिया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस एवं वन विभाग की टीमों ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से जहां मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। दहशतग्रस्त ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने एवं आदमखोर गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है।
(Rudraprayag guldar attack)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: गुलदार के हमले में काल का ग्रास बनी मीना, तीन मासूम बच्चों के सर से उठा मां का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील के बष्टा गांव निवासी आरूष पुत्र मनमोहन सिंह, बीते रोज गांव के निकट जल स्त्रोत में अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहाने गया था। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक आदमखोर गुलदार ने आरूष पर हमला कर दिया। इससे पहले कि आरूष कुछ सोच समझ पाता गुलदार उसे जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। आरूष के छोटे भाई ने किसी तरह अपनी जान बचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर गुलदार का पीछा किया परंतु तब तक आरूष की मौत हो चुकी थी। आरूष का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों को घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद हो गया है।
(Rudraprayag guldar attack)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : जंगल काफल तोड़ने गई महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GULDAR

To Top