UTTARAKHAND GULDAR ऊधमसिंह नगर
Khatima tiger attack today: खटीमा सुरई रेंज में पशु चराने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
1 min read
Khatima tiger attack today: Gopuli Devi, a woman died in Bagga Chauvan Khatima Surai range udham Singh Nagar: जंगल में मवेशी चराने गई बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
Khatima tiger attack today: Gopuli Devi, a woman died in Bagga Chauvan Khatima Surai range udham Singh Nagar: उत्तराखण्ड में मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जंगली जानवरों के हमले की ऐसी ही एक और दुखद खबर आज राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां खटीमा तहसील क्षेत्र के बग्गा चौवन गांव में बुधवार को जंगल में मवेशी चराने गई एक बुजुर्ग महिला को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भय साफ देखा जा रहा है।
जंगल में अचानक हमला, संभलने का नहीं मिला मौका
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक बग्गा चौवन गांव निवासी 71 वर्षीय गोपली देवी पत्नी स्वगीर्य दुर्गा सिंह, रोज की तरह बुधवार सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ सुरई वन रेंज के जंगल में पशु चराने गई थीं। बताया गया है कि करीब साढ़े 10 बजे अचानक झाड़ियों के बीच से निकले बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ ने गर्दन पर वार करते हुए उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
Bagga Chauvan Village Incident: 30 मीटर तक घसीट ले गया शव, दहशत में ग्रामीण—वन विभाग ने की फायरिंग, जांच शुरू
बताया जा रहा है कि हमले के बाद बाघ महिला के शव को करीब 30 मीटर दूर तक घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। यह दृश्य देखकर साथ मौजूद महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और वे जान बचाकर गांव की ओर भागीं। कुछ ही देर में गांव में खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। बताया गया है कि मृतका गोपली देवी अपने पीछे दो विवाहित बेटियां और एक अविवाहित पुत्र चंदन सिंह को रोते बिलखते छोड़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतका पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं।
वन विभाग की टीम पहुंची, हवाई फायरिंग के बाद भागा बाघ
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राजेंद्र सिंह मनराल के नेतृत्व में टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। टीम ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया।
हमले की पुष्टि, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
वन विभाग के अनुसार, बाघ ने महिला के गर्दन पर हमला किया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से बाघ के लार और बालों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए देहरादून स्थित लैब भेजे गए हैं, ताकि बाघ की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
गांव में दहशत, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद बग्गा चौवन और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी वन्यजीवों की गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन इस तरह का हमला पहली बार हुआ है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
यह भी पढ़ें- Almora tiger attack today: अल्मोड़ा सल्ट में बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
