Connect with us
Uttarakhand news: All schools in chamoli district will remain close on Thursday, July 21, order issued.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: इस जिले में गुरुवार 21 जुलाई को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश हुआ जारी

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड: इस जिले में गुरुवार 21 जुलाई को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश हुआ जारी

1 min read

Uttarakhand school close news: रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला, चमोली जिले में गुरुवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल..

उत्तराखण्ड में मौसम का कहर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को सही साबित करते हुए राज्य के क‌ई जिलों में सोमवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां आगामी गुरुवार 21 जुलाई को भी 1 से 12वीं तक के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में चमोली के अपर जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। विदित हो कि मौसम विभाग ने आगामी 22 जुलाई तक राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
(Uttarakhand school close news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इन जिलों में 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिलाधिकारियों ने जारी किए आदेश

बता दें कि राज्य के क‌ई जनपदों के जिलाधिकारियों ने बुधवार 20 जुलाई को भी स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया था। इसी क्रम में अब चमोली जिले में गुरुवार को भी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यानी चमोली जिले में गुरुवार 21 जुलाई को भी 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Chamoli school close
(Uttarakhand school close news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन जिलों में 3 दिन भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top