Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: मसराड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, जौनसार में मचा हाहाकार
उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखण्ड: मसराड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, जौनसार में मचा हाहाकार
By
1 min read
Vikasnagar dehradun cloudburst: उत्तराखण्ड में तबाही का दौर जारी, अब विकासनगर के मसराड गांव में फटा बादल, जगह-जगह हुई अतिवृष्टि से भी काफी नुकसान, जौनसार बावर में जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त…
इन दिनों प्राकृतिक आपदाओं से उत्तराखण्ड में तबाही का मंजर जारी है। इसी क्रम में अभी अभी एक दुखद खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां विकासनगर में बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। बताया गया है कि बीती रात से लगातार हो रही बारिश से जौनसार बावर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरूवार तड़के मसराड गांव में बादल फटने से जहां आसपास के सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं वहीं आटा चक्की घराट बह गए और छानीयां भी बह गईं। इतना ही नहीं यहां एक गोदाम में रखा सरकारी राशन भी बर्बाद हो गया है। बादल फटने से आए जलसैलाब का मलबा लोगों के घरों में घुस गया है। एक प्राथमिक विद्यालय समेत अनेक घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर मिल रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशतग्रस्त ग्रामीणों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। भय के कारण वह सुबह से गांव के एक सुरक्षित स्थान पर सामूहिक रूप से एकत्रित हुए हैं।
(Vikasnagar dehradun cloudburst)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: बह गया कैश से भरा एटीएम हो गई क्षेत्र में भारी तबाही देखें वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के देहरादून जिले के विकासनगर के मसराड गांव में गुरुवार तड़के बादल फटने से भीषण तबाही हुई है। विकासनगर क्षेत्र के छरबा गाँव में अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक पानी आने से कई लोगों के घरों में फंसने की खबर है। इसके साथ ही जौनसार बावर क्षेत्र के अनेक गांवों में भी बारिश का रौद्र रूप देखने को मिला है। बताया गया है कि लगातार जारी भारी मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र में जगह-जगह पहाड़ दरकने और नदी-नाले उफान पर होने से हाईवे समेत कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इतना ही नहीं सीमांत क्षेत्र में कई ग्रामीण किसानों की कृषि भूमि फसल सहित तबाह हो गई है। त्यूणी, चकराता व कालसी तहसील क्षेत्र में अतिवृष्टि से कई ग्रामीणों के घरों में मलबा आ गया है। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।(Vikasnagar dehradun cloudburst)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Chamoli accident today: चमोली स्कूटियों को रौंदते हुए दुकान में घुसी सूमो मची चीख पुकार
1 min read Chamoli accident news today: A Sumo vehicle plowed scooters and crashed into a shop joshimath road uttarakhand…
Read More
टिहरी मणिका राणा ने निष्कासन की खबरों का किया खंडन, बोलीं- पार्टी से निकाला नहीं गया पद मुक्त किया है
1 min read Tehri Garhwal News Today: Manika Rana Denies Expulsion Rumours, Says She Continues to Be a BJP Member …
Read More
Haldwani Leopard: हल्द्वानी में तेंदुए ने बुजुर्ग को बनाया निशाना महिला की सूझबूझ से बची जान
1 min read Uttarakhand: Leopard Attacks Elderly Man in Haldwani, Woman’s Quick Action Saves His Life : हल्द्वानी में तेंदुए…
Read More
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ में बारिश का कहर पुलिया बही 22 सड़कें बंद
1 min read Pithoragarh news today Pithoragarh breaking update today Pithoragarh landslide news Pithoragarh rain alert puliya bridge पिथौरागढ़ में…
Read More
Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड में मौसम का कहर चारधाम यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
1 min read Uttarakhand news today: weather rain alert in Uttarakhand landslide Char Dham Yatra 2026 suspend update uttarakhand live…
Read More
Rudrapur news today: रूद्रपुर गैंगरेप के 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
1 min read Rudrapur news today: 3 accused in Rudrapur gang-rape arrested; firing gunshot in police encounter udham Singh Nagar…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
