उत्तराखण्ड नैनीताल
नैनीताल की रिया बनी NEET परीक्षा 2022 की उत्तराखंड टॉपर प्रदेश का बड़ा मान
1 min read
Riya Khanayat NEET Uttrakhand: रिया ने अपने तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता, 700 अंकों (99.99 परसेंटाइल) के साथ आल इंडिया लेवल पर हासिल की 77वीं रैंक, प्रदेश में पहला स्थान…
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। देश के नौजवानों के साथ ही प्रदेश के कई युवाओं ने परीक्षा परिणामों में सफलता प्राप्त की है। बात उत्तराखण्ड टापर की करें तो यह मुकाम मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले की रहने वाली रिया खनायत ने हासिल किया है। बता दें कि अपने तीसरे प्रयास में नीट (NEET 2022) क्वालीफाई करने वाली रिया ने न केवल उत्तराखण्ड में पहला स्थान हासिल किया है बल्कि उन्हें आल इंडिया लेवल पर 77वीं रैंक भी हासिल की है। रिया ने यह सफलता 700 अंकों (99.99 परसेंटाइल) के साथ हासिल की है। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Riya Khanayat NEET Uttrakhand)
यह भी पढ़ें- IIT JEE RESULT: 99.91% अंकों के साथ गौतम बने उत्तराखण्ड टॉपर, पहले ही प्रयास में पाई सफलता
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के ग्राम खनायत धड़ा बैलपड़ाव निवासी रिया खनायत ने अपने तीसरे प्रयास में न केवल नीट परीक्षा क्वालीफाई की है बल्कि देश में 77वीं रैंक हासिल कर प्रदेश में भी पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि वर्तमान में परिजनों के साथ देहरादून के नई बस्ती क्लेमेनटाउन यह रही रिया ने अपनी शिक्षा दीक्षा भी देहरादून से ही प्राप्त की है। रिया ने 2021 में आकाश बायजुस में एक साल कोचिंग की। आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली रिया भविष्य में डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। बताते चलें कि रिया के पिता पुष्कर सिंह खनायत जहां भारतीय सेना से रिटायर आनरेरी कैप्टन हैं वहीं उनकी मां कला खनायत एक कुशल गृहिणी हैं। रिया ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
(Riya Khanayat NEET Uttrakhand)
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की यक्षिका ने योगासन में रचा नया कीर्तिमान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
