Connect with us
Uttarakhand news: New Sainik Schools will be built in these two cities of Kumaon Garhwal.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: कुमाऊं गढ़वाल के इन दो शहरों में बनेंगे न‌ए सैनिक स्कूल

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड: कुमाऊं गढ़वाल के इन दो शहरों में बनेंगे न‌ए सैनिक स्कूल

1 min read

Sainik Schools uttarakhand: कुमाऊं मंडल के रूद्रपुर जबकि गढ़वाल मंडल के देहरादून में खुलेंगे न‌ए सैनिक स्कूल…

राज्य में दो नए सैनिक स्कूल खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। बता दें कि राज्य में पहले एकमात्र सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भीमताल में स्थित है जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। शिक्षा सचिव के अनुसार देश में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रत्येक राज्य से मानकों को पूरा करने वाले स्कूूलों के प्रस्ताव मांगे गए।
(Sainik Schools uttarakhand)
यह भी पढ़ें– उत्तराखंड: पहाड़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर उत्तीर्ण की नीट परीक्षा, अब डॉक्टर बनेगी किरण

बताते चलें कि राज्य में दो नए सैनिक स्कूल रुद्रपुर तथा देहरादून में खोले जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों को लेकर फैसला लिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के अनुसार देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और रुद्रपुर में एएन झा इंटर कालेज को सैनिक स्कूल के रूप में चलाने का प्रस्ताव जारी किया गया है। इसकी मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
(Sainik Schools uttarakhand)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड रोडवेज: चालक परिचालकों की भर्ती पर रोक, आवेदन करने से पहले पढ़ लें खबर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top